गोदरेज अप्लायन्सेस की मैन्यूफैक्चरिंग यूनिट को सीआईआई की ओर से
‘प्लेटिनम ग्रीन गो’ सर्टिफिकेट प्रदान किया गया है।
पर्यावरण की दृष्टि से
सस्टेनेबल विकास की दिशा में किसी कंपनी को दिया जाने वाला यह सर्वोच्च
सम्मान है।
कंपनी के बिजनेस हेड कमल नंदी ने सम्मान मिलने पर खुशी जताते
हुए कहा कि हमारा कर्तव्य है कि हम एक जिम्मेदार निर्माता बने, जो उद्योग
में सस्टेनेबल मैन्यूफैक्चरिंग के लिए मार्ग प्रशस्त करे।