अल्पसंख्यकों के कल्याण के लिए आने वाली एजूकेशन हब योजना के लिए विभागीय मंत्री आजम खां ने भी कई सुझाव दिए हैं।
आजम ने कहा कि इसके तहत जो मॉडल विद्यालय खोले जाने हैं, उनमें प्राथमिक शिक्षा को भी शामिल करते हुए कक्षा एक से कक्षाएं शुरू की जाएं।
साथ ही इन विद्यालयों में समय-समय पर सेमिनार आयोजित कर यहां के शैक्षिक माहौल को रुचिकर बनाया जाए।
आजम ने कहा कि जिन अल्पसंख्यक बहुल इलाकों में मॉडल विद्यालय खुलने हैं, वहां पहले से संचालित निजी विद्यालयों में अल्पसंख्यक छात्र-छात्राओं का नामांकन कराया जाए।
साथ ही योजना का खाका वर्ष 2001 की जनसंख्या के बजाय 2011 की जनसंख्या के आधार पर खींचा जाना चाहिए।
उन्होंने विभागीय अधिकारियों से कहा कि इन सभी सुझावों को शामिल कर यह प्रस्ताव कैबिनेट बैठक में पेश किया जाए।