फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'2 साइकिलों के टकराने से हो जाते हैं दंगे, संभलकर रहें मुसलमान'

Thu, 30 Jul 2015 11:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
आजम खां ने हज यात्रा के दौरान मुसलमानों से संयम बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि देश का माहौल ऐसा है कि दो साइकिल वाले टकरा जाएं तो देश में दंगा हो जाए ऐसे में मुसलमानों को अतिरिक्त सजग और सतर्क रहना होगा।
विज्ञापन


अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री आजम खां ने कहा कि हज के दौरान यात्री संयम बरतें और हिदायतों पर अमल करें। ऐसा कोई काम न करें,जिससे उन्हें सऊदी अरब में परेशानी का सामना करना पड़े। मुकद्दस जगह जा रहे हैं तो अनुशासन में रहें। वह बुधवार को हज प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन कर रहे थे।

सरोजनी नगर स्थित हज हाउस में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में लखनऊ जिले के चयनित 774 हज आवेदकों को हज से संबंधित प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान जिले के अधिकतर हज आवेदक हज हाउस पहुंचे।
विज्ञापन


यहां मुस्तफा यकूबी,मौलाना रियाज कादरी और शारिब ने हज संबंधी जानकारियां दी। इन्होंने हज का तरीका,सऊदी अरब का सफर और वहां विभिन्न जगहों पर रुकने की जानकारी दी।
विज्ञापन

देश का माहौल ठीक नहीं,संभल कर रहें

राज्य हज कमेटी के अध्यक्ष व अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री आजम खां ने प्रशिक्षण लेने पहुंचे हज आवेदकों से कहा,हज पर निकलने से पहले पूरी तैयारी कर लें।

राज्य हज कमेटी के नियम व कानून के साथ हिदायतों का ध्यान रखें। सऊदी अरब पहुंच कर अनुशासन में रहें। हज के दौरान उनके लिए दुआ करें। साथ ही देश में अमन का माहौल बने रहने के लिए भी दुआ करें।

आजम ने हिदायत दी कि हज यात्री हज हाउस में अव्यवस्था न फैलाएं और सुविधाओं का लाभ उठाएं। अपने साथ एक ही खिदमतगार लाएं।आजम खां ने देश के माहौल पर एक बार फिर चिंता जताई है।

हज हाउस में कहा है कि देश का माहौल ठीक नहीं है। हालात ऐसे हैं कि दो साइकिलों के टकराने पर एक दूसरे को हिंदू -मुस्लिम का रूप देकर दंगा करा दिया जाता है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें