प्रदेश के काबीना मंत्री आजम खां ने कहा कि मुजफ्फरनगर दंगों में उनका नाम बेवजह घसीटा गया है। उन्होंने किसी दरोगा को फोन नहीं किया था।
केंद्रीय गृहमंत्री को चुनौती देते हुए उन्होंने कहा कि वह जांच करा लें, दोषी पाए गए तो कोई भी सजा भुगतने को तैयार हैं।
मुजफ्फरनगर में दंगा कराने वाला लोकसभा में बैठा है तो गुजरात में दंगा कराने वाला देश का बादशाह बना बैठा है।
उन्होंने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत से कहा कि देश के 125 करोड़ व्यक्तियों के बीच नफरत की दीवार खड़ी मत करो। सब मजहबों को साथ लेकर चलो।
इंदिरा बाल भवन में विधायक रुचि वीरा की ओर से आयोजित धन्यवाद सभा में उन्होंने कहा कि चुनाव का माहौल अलग रहता है।
चुनाव में कुछ भी बोलना सुर्खियां बन जाता है। वह दंगा कराने वाले नहीं हैं। ऐसे होते तो राजनीतिक सफर इतना लंबा न होता।