फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर सिंह और मुलायम की नजदीकी पर बोले आजम खां

Sun, 22 Nov 2015 02:17 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला,लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी के कद्दावर नेता आजम खां ने मुलायम सिंह के जन्मदिन पर अमर सिंह के साथ बढ़ रही नजदीकी को लेकर बड़ा बयान दिया। यहां मैनपुरी में आजम खां ने कहा कि तूफान के साथ कूड़ा भी आ ही जाता है।
विज्ञापन


इस बार मुलायम सिंह यादव का 77वां जन्मदिन सैफई में जोर-शोर के साथ मनाया गया। मुलायम सिंह के जन्मदिन में इस बार अमर सिंह के आने से काफी कयास लगाए जा रहे हैं। वहीं इस साल मुलायम सिंह के जन्मदिन के कार्यक्रम में आजम खां नहीं पहुंचे। जानकारों का मानना है कि अमर और मुलायम की नजदीकी की वजह से भी आजम खां नाराज हैं। अमर सिंह के पहुंचने की वजह से आजम इस कार्यक्रम से दूर रहे।

इसके बाद आजम खां ने मैनपुरी में ये बड़ा बयान दिया। सपा से नाराजगी को लेकर आजम खां बोले कि इस उम्र में क्या नाराजगी होगी। जब निकाला था तब तो हम गए नहीं। यहां आजम ने मोदी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री डेढ साल में गौ हत्या को रोकने के लिए कोई कानून क्यों नहीं बना पाए?
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें