फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपनी ही इमारत देख आगबबूला हुए आजम!

Tue, 02 Dec 2014 04:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
पारा में रविवार को अल्पसंख्यक विभाग के निर्माणाधीन कोचिंग भवन का निरीक्षण करने पहुंचे आजम खां गड़बड़ियां देखकर भड़क उठे।
विज्ञापन


उन्होंने कार्यदायी संस्था जल निगम के अफसरों को कड़ी फटकार लगाई। मंत्री की नाराजगी से सहमे उत्तर प्रदेश जल निगम के सीएंड डीएस इकाई के जीएम जीपी शुक्ला ने परियोजना प्रबंधक कमलेश, ठेकेदार राजेश पांडे और स्थानीय अभियंता एएस चौहान के खिलाफ भवन निर्माण में अनियमितता और सरकारी धन के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए पारा थाना में एफआईआर दर्ज कराई।

पारा के हंसखेड़ा में अल्पसंख्यक विभाग की तरफ से शकुंतला मिश्रा विश्वविद्यालय के पास आईएएस-पीसीएस कोचिंग के लिए भवन का निर्माण कराया जा रहा है।रविवार को अचानक अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री आजम खां निर्माण कार्य का जायजा लेने पहुंच गए। उनके आते ही हड़कंप मच गया। जल निगम के अफसर मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछा ये कौनसी इंजीनियरिंग है?

इस बीच आजम खां ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाए। उन्होंने भवन में जल संरक्षण के लिए लगाई गई नाली के ठीक मुख्य द्वार के बगल में खुलने पर सख्त आपत्ति जताई।

आजम ने मौके पर मौजूद अफसरों से भवन की इंजीनियरिंग को लेकर सवाल-जवाब किए तो सबके पसीने छूट गए।

इस पर आजम खां ने निर्माण कार्य से संबंधित पूरी रिपोर्ट तलब की और चेतावनी देते हुए वहां से चले गए। मंत्री के तेवर से घबराए जीएम जीपी शुक्ला ने परियोजना प्रबंधक, ठेकेदार व अभियंता के खिलाफ गबन की एफआईआर दर्ज करा दी।

पुलिस के मुताबिक निर्माण कार्य में कई धांधली हुई है। अफसर और ठेकेदार मिलकर लाखों रुपये डकार गए। मंत्री को निर्माण के दौरान अनियमितता और धन के दुरुपयोग की सूचना मिली थी इसलिए वह निरीक्षण करने पहुंचे थे।

माना जा रहा है कि निर्माण में धांधली को लेकर जल निगम के अफसरों पर गाज भी गिर सकती है। उधर, इस संबंध में जीएम जीपी शुक्ला से बात करने की कोशिश की गई लेकिन उन्होंने कॉल नहीं रिसीव की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें