फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुसलमान एकजुट हों और RSS के तीन टुकड़े कर दें: आजम

Tue, 05 May 2015 10:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
मुसलमान एकजुट हो जाएं और आरएसएस के तीन टुकड़े कर दें, उसे आरएसएस नहीं रहने दें बल्कि आर एस एस कर दें। अल्पसंख्यक कल्याण व नगर विकास मंत्री मोहम्मद आजम खां ने मुसलमानों को अपने अंदाज में करीब लाने के लिए भाजपा व आरएसएस के नेताओं पर मंगलवार को कुछ इस तरह हमला बोला।
विज्ञापन


चौक क्षेत्र में यसा रिजवी मार्ग का लोकार्पण करते हुए आजम ने कहा कि सांप्रदायिक ताकतें जिस तरह से देवबंद, बरेलवी व शिया-सुन्नी के नाम पर मुसलमानों को आपस में लड़ा रही हैं इसी तरह मुसलमान भी एकजुट होकर सांप्रदायिक ताकतों को कमजोर करें। साथ ही उन्होंने शैक्षिक स्तर पर बढ़ने के लिए सियासी ताकत में मजबूत होने का भी आह्वान किया।

मंगलवार को चौक चौराहे पर यसा रिजवी मार्ग का लोकार्पण के बाद मोहम्मद आजम खां ने मुसलमानों को आरएसएस व भाजपा द्वारा हो रहे हमलों से होशियार रहने व साजिशों से बचने की हिदायत देते हुए मुसलमानों कहा कि अब दीनी काम करने वाले उलमा एकजुट होकर मुसलमानों को एक मंच पर जमा करें ताकि सांप्रदायिक ताकतें कमजोर हो जाएं। हिस्सों में बंट जाएं।
विज्ञापन

बदतमीज लोगों का सामना करने के लिए बदतमीज हूं

उन्होंने कहा कि जिस तरह की मुसलमानों के खिलाफ साजिशें की जा रही हैं और हमले हो रहे हैं उससे मुसलमान बेखबर न रहे। अगर मुसलमान कुछ कर नहीं सकता तो कम से कम उन साजिशों के प्रति जागरूक रहे ताकि कौम को नुकसान से बचाया जा सके।

आजम ने कहा कि उन्हें बदतमीज कहा जाता है लेकिन सियासत में ऐसे बदतमीज हैं जिनसे बद जुबानी करने के लिए बदतमीज बनना पड़ा है।

उन्होंने कहा कि उन्हें जिस तरह सताया व परेशान किया जा रहा है लेकिन वे उसका डट कर सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुसलमान एकजुट हो जाएंगे तो सांप्रदायिक ताकतें अपने आप कमजोर हो टुकड़ों में बंट जाएंगी।

मीडिया को कहा धंधे बाज
आजम खां ने एक बार फिर मीडिया से नाराजगी जताते हुए कहा कि रात दो बजे के बाद हर चैनल पर उनकी बुराई होती नजर आएगी। उन्होंने मीडिया को धंधे बाज कहते हुए कहा कि नेपाल में भूकंप में कितने मरे बारीक से बारीक खबर दिखाएंगे और आजम के बयान को बढ़ा चड़ा कर दिखाया जाएगा लेकिन मोहम्मद अली जौहर युनिवर्सिटी बनने से अब तक एक बार भी मीडिया ने चर्चा नहीं की।
विज्ञापन

मौलाना कल्बे सादिक के कार्यों को सराहा

मोहम्मद आजम खां ने मौलाना डा. कल्बे सादिक के शैक्षिक कार्यों की सराहना करते हुए यूनिटी इंटर कालेज और इरा मेडिकल कालेज की सराहना की। उन्होंने मौलाना से मोहम्मद अली जौहर युनिवर्सिटी में मेडिकल कालेज खोले जाने को लेकर सहयोग की परामर्श की गुजारिश की।

समर्थकों के बीच चौक चौराहे पर फंसी गाड़ी
आजम खां की वापसी पर समर्थकों का हुजूम उनकी गाड़ी के आगे आ गया। आजम खां चौक चौराहे पर इधर उधर समर्थकों के बीच धक्के खाते रहे लेकिन पुलिस व प्रशासन व्यवस्था करने में नाकाम रहा।

इस दौरान आजम खां ने खुद समर्थकों से तेज आवाज में कहा कि अरे उनकी गाड़ी के आगे से हटो, तब समर्थक किनारे हुए और नारेबाजी के बीच आजम खां गाड़ी पर सवार हो सके।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें