फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुल्क छोड़कर जा रहे हैं आजम खां, आशियाने की तलाश

Thu, 16 Apr 2015 11:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर में वाल्मीकि बस्ती ढहाए जाने के मामले में नाम घसीटे जाने से आहत नगर विकास मंत्री मो. आजम खां ने बुधवार को कहा कि अगर कोई देश उन्हें पनाह दे तो वे सपरिवार हिंदुस्तान छोड़ने को तैयार हैं।
विज्ञापन


वाल्मीकि बस्ती ढहाए जाने तथा धर्म परिवर्तन की जानकारी से साफ इन्कार करते हुए आजम ने फिर दोहराया- अगर वे देश के लिए इतने ही घातक हैं तो हिंदुस्तान छोड़ने को तैयार हैं।

उन्होंने कहा,  कौन क्या कहता है, यह सोचने लगा तो एक लम्हा नहीं जी पाऊंगा। मैं खुद कहता हूं कि मैं बहुत अच्छा इंसान हूं। जिसने पूरे जीवन में एक पैसा रिश्वत नहीं ली, कमीशन हराम रहा। अगर मेरे जैसे इंसान के साथ यह रवैया है तो मैं क्या कर सकता हूं।
विज्ञापन

मुसलमानों के लिए बुरे दिनों का खतरा

आजम ने कहा, आज जो सवालात खड़े हो रहे हैं उसमें मुसलमानों के लिए बहुत बुरे दिनों का खतरा है। हर मोर्चे पर नाकाम भाजपा नफरत के बीज बोकर फसलें काटने की कोशिश में जुटी है।

चुनाव के मद्देनजर एक बार फिर नफरत पैदा करके सियासी फायदा लेने की कोशिश की जा रही है। मुसलमानों का ‘वोटिंग राइट’ खत्म करने की बात, कोई नई बात नहीं है। आरएसएस का पुराना एजेंडा है।

शिवसेना तो इसे दोहरा रही है और एक बार फिर और ज्यादा मजबूती से ये सवाल उठाया गया है। चूंकि केंद्र व महाराष्ट्र में भाजपा की सरकार है इसलिए इस बार इसका वजन ज्यादा है।

ये भी लगता है कि इस वक्त इस पर अमल हो सकता है। अगर कोई मेजॉरिटी तय ही कर लेगी तो माइनॉरिटी तो कुछ नहीं कर सकता।
विज्ञापन

यह है विवाद

रामपुर में सड़क चौड़ी करने को लेकर एक वाल्मीकि बस्ती पर की जाने वाली कार्रवाई ने सांप्रदायिक और राजनीतिक रंग ले लिया है। अपने मकानों को बचाने के लिए वाल्मीकि समाज के कई परिवार अनशन कर रहे हैं।

करीब 800 लोगों का दावा है कि वे अपने घर बचाने के लिए मुसलमान बनने को तैयार हैं। अनशन कर रहे लोगों की मानें तो स्थानीय नगरपालिका के अधिकारियों ने उनसे कहा कि अगर वे अपना घर बचाना चाहते हैं और आजम खान के गुस्से से बचना चाहते हैं तो उन्हें मुसलमान बन जाना चाहिए।

लोग रामपुर के विकास से सबक लें
रामपुर में विकास का दावा करते हुए आजम ने कहा कि लोगों को वहां जाकर देखना चाहिए कैसा बना दिया है। मॉडल शहर बना है। लोगों को वहां से सबक लेना चाहिए और अपनी बस्तियों को भी वैसा ही बनाना चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें