फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजम बोले, 'सियासत छोड़कर घंटा बजाएं प्रधानमंत्री मोदी'

Wed, 14 Oct 2015 10:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश के कैबिनेट मंत्री आजम खां ने बुधवार को यहां दादरी मामले में कहा कि यदि मुआवजे में दी गई धनराशि भाजपाइयों को अधिक लगती है या उन्हें मुआवजे में दिक्कत हो तो वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से कह कर वापस करा दें। हम इस धनराशि से ज्यादा चंदा जुटाकर इखलाख के परिवार को दे देंगे।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री के दादरी मामले में सियासत ज्यादा होने के बयान पर आजम खां का कहना था कि नरेंद्र मोदी सियासत छोड़कर मंदिर मे घंटा बजाएं।

नगर विकास मंत्री आजम खां शाम को लखनऊ से यहां बासमंडी स्थित डेविड कंपाउंड में रहने वाले अपने मित्र जौहर कानपुरी से मिलने उनके घर आए थे।
विज्ञापन

राज्यपाल राम नाईक के बयान पर दिया था जवाब

करीब पौन घंटे रुकने के बाद लखनऊ लौटते समय नगर विकास मंत्री ने राज्यपाल राम नाईक के सुबह दिए गए उस बयान पर टिप्पणी की, जिसमें उन्होंने कहा था कि जिस तरह दादरी मामले में इखलाख के परिजनों को मुआवजा दिया गया है, उसी तरह इस तरह के मामलों में अन्य पीड़ितों को भी सामान्य मुआवजा मिलना चाहिए।

नगर विकास मंत्री का कहना था कि यदि भाजपाइयों को मुआवजे में दिक्कत है तो पीएम, सीएम से बात करें। हम लोग इससे ज्यादा चंदा इकट्ठा कर उन्हें दे सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें