फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'जालिम से रहम की उम्मीद करना जुल्म है', हज सब्सिडी खत्म करने पर बोले आजम खां

Wed, 17 Jan 2018 12:45 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
पूर्व मंत्री आजम खां - फोटो : ANI
विज्ञापन

पूर्व मंत्री आजम खां ने हज सब्सिडी खत्म किए जाने के फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए व्यंग भरे अंदाज में स्वागत किया। कहा कि ये उसूल है कि जालिम से रहम की उम्मीद करना जुल्म है। बोले फैसला सही है, लेकिन बहुत देर से लिया गया है। चार साल में जो चार लाख हाजी जा चुके हैं, उनसे भी सरकारी पैसे की भरपाई की जानी चाहिए।

विज्ञापन


मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा। कहा कि सरकार ऐसे काम इसलिए कर रही है ताकि हिन्दू युवा रोजगार न मांग सकें। नोटबंदी, जीएसटी के बारे में न पूछें। चाहें फिर हज सब्सिडी हो, हज हाउस पर भगवा रंग करना हो या तीन तलाक हो।

उन्होंने कहा कि फैसला सही है, लेकिन देर से लिया गया है। बहुत अच्छा कदम है। इसका स्वागत करना चाहिए।

वहीं, लखनऊ के ऐशबाग ईदगाह के इमाम मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली का कहना है कि केंद्र सरकार हज सब्सिडी के नाम पर एयर इंडिया को फायदा दे रही है। हाजियों को सब्सिडी के नाम पर सिर्फ बदनाम किया जा रहा है। इसी वजह से तमाम मुस्लिम संगठन काफी समय से सब्सिडी खत्म करने की मांग कर रहे थे। एयर टिकट के टेंडर की खुली प्रक्रिया अपनाई जानी चाहिए। इससे एयरलाइंस कंपनियां 60 फीसद कम किराए पर राजी हो जाएंगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें