फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News : आजम खान हुए अस्पताल से डिस्चार्ज, सांस लेने पर तकलीफ होने पर मेदांता में थे भर्ती

Fri, 12 Aug 2022 06:38 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

मेदांता अस्पताल के निदेशक डॉ. राकेश कपूर ने बताया कि करीब 10 दिन तक आईसीयू में भर्ती रहने के बाद आजम खान की सेहत में काफी सुधार आया है। डॉक्टरों ने उनकी जांच करने के बाद शुक्रवार को डिस्चार्ज कर दिया।
विज्ञापन
अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद आजम खान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान को सेहत में सुधार होने के बाद शुक्रवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। सांस लेने में तकलीफ होने पर उन्हें तीन अगस्त को मेदांता अस्पताल में भर्ती किया गया था। डॉक्टरों ने उनके फेफड़े में संक्रमण होने की बात कही गई थी। क्रिटिकल केयर यूनिट में डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा था।

विज्ञापन


मेदांता अस्पताल के निदेशक डॉ. राकेश कपूर ने बताया कि करीब 10 दिन तक आईसीयू में भर्ती रहने के बाद आजम खान की सेहत में काफी सुधार आया है। डॉक्टरों ने उनकी जांच करने के बाद शुक्रवार को डिस्चार्ज कर दिया। आजम खान का इलाज करने वाली टीम में क्रिटिकल केयर टीम के प्रमुख डॉ. दिलीप दुबे के साथ ही सीनियर कंसलटेंट डॉ. पुष्पेंद्र सांगवान शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें