फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मोदी जी, दिलों से डर निकाल महान देश के PM बनिए'

Tue, 10 Nov 2015 11:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
वरिष्ठ मंत्री आजम खां ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर फिर निशाना साधा है। मंगलवार को जारी बयान में दिवाली के मौके का उल्लेख करते हुए उन्होंने  बिहार चुनाव में भाजपा की करारी शिकस्त पर लिखा है, ‘मेरी प्रधानमंत्री जी से अपील है कि वह हालात से सबक ही न लें बल्कि इसे एक तजुर्बा मानकर अपने अंदर एक नया दर्दमंद इंसान पैदा करने की पहल करें।
विज्ञापन


....अगर मालिक की बनाई हुई किसी चीज के साथ आप नफरत का बर्ताव करेंगे तो वह मालिक, जो सबका है, आपसे खुश नहीं होगा।...मोदी जी, दधीचि महराज से सबक लेकर नए युग का आगाज कीजिए।

जो लोग आपसे डरते हैं, उनके दिलों से डर निकालिए और सबका होने का परिचय दीजिए। ...दल और दलदल दोनों से निकलकर केवल महान भारत के प्रधानमंत्री बनिए।’

आजम ने बयान के अंत में इन लाइनों के साथ मोदी पर तंज भी कसा है, ‘दिवाली के मौके पर हम सभी दु:खी दिलों की मुबारकवाद इस आशा के साथ कि लोकतांत्रिक और संवैधानिक व्यवस्था में अब ऐसा नहीं होगा।’
विज्ञापन

विज्ञापन

बिहार चुनाव ने तय कर दिया, देश का भविष्य

उन्होंने लिखा है कि बिहार चुनाव ने देश का भविष्य तय कर दिया है। बिहार के लोगों ने इंसान व इंसानियत में ‘अहिंसा परमोधर्म:’ का असल रूप भी दर्शा दिया है। वहां के नतीजों के बाद जिस प्रकार का भाईचारा और शांत भरोसेमंद माहौल है, वह यह साबित करता है कि 125 करोड़ हिंदुस्तानी ऐसा ही शांत और खुशहाल हिंदुस्तान चाहते हैं।

आजम ने लिखा है कि कुदरत सबकी है। उस कुदरत ने जमीन पर बसे तमाम इंसान, हैवान, परिंदे, खेतियां और दरख्त, हर प्रकार की हरियाली का जो तनहा मालिक है, अगर उसकी बनाई किसी एक चीज के साथ आप नफरत करेंगे तो वह मालिक जो सबका है, आपसे खुश नहीं होगा।

उन्होंने बिहार के  नतीजे को कुदरत की नाराजगी का नतीजा बताया है। सबका साथ और सबका विकास आप ही का नारा था।

खुले मन से धार्मिक और जातीय द्वेषभावना को आज ही किसी श्मशान में ले जाकर जला दीजिए। वाल्मीकि और दधीचि महराज से सबक लीजिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें