फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मुसलमानों को खुश करने में सीमा लांघ रहे मोदी'

Mon, 16 Dec 2013 08:40 AM IST
अखिलेश वाजपेई/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश के वरिष्ठ मंत्री और सपा नेता मो. आजम खां ने नरेंद्र मोदी पर पलटवार किया है।
विज्ञापन


आजम ने कहा कि मोदी ने मुसलमानों को खुश करने के लिए यह बयान दिया है कि मुसलमानों का सबसे बड़ा जमावड़ा मक्का में होता है।

उन्हें (मोदी) मुसलमानों की एकजुटता देखकर खुशी होती है। आजम ने पलटवार करते हुए कहा कि मोदी मुसलमानों को खुश करने के लिए तुष्टीकरण की सीमा लांघते जा रहे हैं।

मोदी यह भूल गए कि सबसे बड़ा मजहबी जमावड़ा इलाहाबाद महाकुंभ में होता है। मोदी को गुजरात में हुए मुसलमानों के कत्ल-ए-आम पर भी अपना नजरिया लोगों को बताना चाहिए।
विज्ञापन


आजम खां ने कहा कि सवाल यह नहीं कि किस धर्म के मानने वाले कितने लोग कहां जमा होते हैं, बल्कि बुनियादी सवाल नेतृत्व का है। किसके नेतृत्व में कितने लोग सुरक्षित रहते हैं।
विज्ञापन


मोदी को जरा पीछे मुड़कर देखना चाहिए। गुजरात में उनके नेतृत्व में चल रही सरकार में बड़ी तादाद में मुसलमानों का बेरहमी से कत्ल-ए-आम किया गया।

मजहब की सबसे ऊंची दीवार मोदी ने ही खड़ी की। इस हकीकत पर भी मोदी का जवाब आना चाहिए।

आजम ने कहा कि इलाहाबाद महाकुंभ में प्रतिदिन 50 लाख से एक करोड़ लोग संगम में स्नान और पूजा-अर्चना करते हैं। इस बार तो अंतिम दिन तीन करोड़ श्रद्धालुओं ने एक साथ स्नान और पूजा-अर्चना की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें