आजम खां अरसे बाद तेवर में नजर आए। उन्होंने सरकार पर कई तीखे हमले बोले। सबसे बड़ा हमला स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट पर था।
विधानसभा के अपने कक्ष में प्रेस वार्ता करते हुए सपा सरकार के वरिष्ठ मंत्री और नेता आजम खां ने कहा कि भारत में स्मार्ट सिटी से ज्यादा स्मार्ट गांव का कांस्पेट कारगर होगा। गांवों का विकास करके ही हम देश का समग्र विकास कर सकते हैं।
कोलांबिया में आयोजित वर्ल्ड बैंकी की एक कांफ्रेंस में शिरकत करके लौटे आजम खां ने यूपी के संदर्भ यही बात कोलांबिया में भी रखी। उन्होंने अब जल्द ही एक ऐसी ही कांफ्रेस यूपी में भी आयोजित होगी।
केंद्र की नीतियों पर हमला बोलते हुए आजम खां ने कहा कि गंगा की सफाई के नाम पर बड़ी-बड़ी बातें जरूर की जा रही हैं लेकिन असल में जमीनी स्तर पर कोई काम नहीं हो रहा है।
उन्होंने कहा कि नीति आयोग बन जाने से विकास की कई योजनाओं पर ग्रहण लग गया है। केंद्र पर हमला बोलते हुए आजम ने कहा कि यह सरकार सिर्फ जुमलों की सरकार है।
वक्फ बोर्ड कार्यालय में लगी आग पर टिप्पणी करते हुए आजम ने कहा कि वक्फ बोर्ड ऑफिस में आग लगने के कारणों की होगी जांच, आग में बाबरी मस्जिद के पेपर नहीं जले हैं।