फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार में भाजपा जीतती तो कर्फ्यू लगता: आजम खां

Fri, 20 Nov 2015 11:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सरसैया घाट पर ‘गंगा की पुकार’ विषय पर आयोजित परिचर्चा में पहुंचे आजम खां ने मोदी और बीजेपी पर निशाना साधा।
विज्ञापन


आजम ने कहा कि भाजपा ने चुनाव के वक्त काला काला धन वापस लाने की बात कही थी, पर छह हजार करोड़ रुपये काला धन विदेश चला गया।

यदि बिहार में भाजपा की सरकार बन गई होती तो वहां आधे शहर में कर्फ्यू लग जाता। खुद पर उठाए जाने वाले सवालों पर इशारा करते हुए उन्होंने कहा कि कभी कोई कट्टर आदमी, इंसान या इंसानियत का विरोधी हो ही नहीं सकता।

कानपुर पहुंचे आजम के सुर कुछ बदले नजर आए। उन्होंने हिंदू नेता की तरह बातें करके सबको चौंका दिया। वह यहां गाय, गंगा, तुलसी को सबका बताते हुए उन्होंने सबका मालिक एक का संदेश देते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोले आजम, बंद हों बूचड़खाने

नगर विकास मंत्री आजम खां ने कहा है कि बूचड़खाने बंद हो जाएं तो टेनरियां स्वत: कम हो जाएंगी। इन कारखानों का गोश्त हलाल नहीं है। गुरुवार को सरसैया घाट पर ‘गंगा की पुकार’ विषय पर आयोजित परिचर्चा में मुख्य अतिथि के रूप में आए आजम ने गंगा की सफाई के मद्देनजर यह बात कही।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ इशारा करते हुए कहा कि वाराणसी में घाट, सड़कें ‘दाढ़ी’ वाले ने नहीं चमकाईं, बल्कि टोपी वाले (आजम) ने चमकाई हैं।

प्रदेश सरकार ने गंगा जल को चांदी जैसा करने के लिए केंद्र सरकार को चार हजार करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेजा था, जो बढ़कर छह हजार करोड़ हो गया, पर केंद्र ने डेढ़ साल में डेढ़ रुपया भी नहीं दिया।

प्रदेश में गंगा सफाई के लिए जो भी हो रहा है, वह आपकी (जनता की) गाढ़ी कमाई से हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि योग को तिलक लगाने से नुकसान हुआ है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें