फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदू बच्ची को मुसलमान बनाकर शाही इमाम ने किया पाप

Mon, 22 Feb 2016 04:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी के कैबिनेट मंत्री आजम खां ने दिल्ली की जामा मस्जिद के शाही इमाम अहमद बुखारी को पॉलिटिकल ब्लैकमेलर कहा है। आजम ने यहां तक कह दिया कि आरएसएस व बुखारी एक ही सिक्के के दो पहलू हैं।
विज्ञापन


गौरतलब है कि बुखारी ने कहा था कि सपा सरकार के चार साल के शासन से मुसलमान मायूस हैं, अत: सरकार को अगले तीन महीनों में मुसलमानों से किए वादे पूरे करने चाहिए। जिस पर आजम ने उन्हें ब्लैकमेलर कहा।

आजम ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से बुखारी की मुलाकात पर कहा कि बुखारी ने एक हिंदू बच्ची को जबरन मुसलमान बनाकर जामा मस्जिद के इमाम की दुल्हन बनाया है। उन्होंने कहा कि इसमें आरएसएस, शिवसेना व बजरंग दल को लव जेहाद क्यों नहीं नजर आया। सच तो ये है कि हमारा इमाम व आरएसएस एक ही सिक्के के दो पहलू हैं।
विज्ञापन


आजम ने तंज कसते हुए कहा कि अगर अपने दामाद के लिए बीस, पच्चीस सभाएं करने के बाद भी महज तीन सौ ग्यारह ही वोट मिले हों तो उनसे सरकार कैसे ब्लैकमेल हो जाए।
विज्ञापन

आरक्षण पर बोले आजम-अगर संभव है तो जरूर मिले

वहीं, जाट आरक्षण की आग के पश्चिमी यूपी तक पहुंच जाने पर आजम का कहना है कि आरक्षण से जुड़ी जो भी मांग हो उसे कानून के दायरे में रहकर शांतिपूर्वक पूरा किया जाए।

उन्होंने कहा कि रिजर्वेशन का एक नियम है और अगर राज्य सरकार उसे मान सकती है तो जरूर मान लेना चाहिए।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने चुनाव जीतने के लिए ऐसे वायदे कर दिए थे जिन्हें कि पूरा करना संभव नहीं है। अब धीरे-धीरे चीजें सामने आ रही हैं।

इसके अलावा, मायावती के जाटों को आरक्षण देने का समर्थन करने की बात पर आजम बोले कि अगर वह इस बात से सहमत हैं तो उन्होंने अपनी सरकार में क्यों नहीं किया। आजम ने मायावती को सलाह दी कि वो ऐसे कोई बयान न दें जिससे कि प्रदेश का माहौल खराब हो।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें