देश के आर्थिक सुधारों के शिल्पकार कहे जाने वाले पूर्व प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव को मोदी सरकार एक तरह का सम्मान देने जा रही है। सरकार राव को सम्मानित करते हुए उनके स्मारक बनाने की योजना बना रही है।
शहरी विकास मंत्रालय की ओर से इस मुद्दे पर एक प्रस्ताव पिछले हफ्ते हुई कैबिनेट की बैठक में रखा गया। जिसमें मंत्रालय की ओर से आर्थिक उदारीकरण के अग्रदूत के रूप में कार्य करने वाले पूर्व प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव के सम्मान में एक मेमोरियल एकता स्थल समाधि कॉम्प्लेक्स में बनाने की योजना बनाई है।
इस मसले पर कांग्रेस की ओर से तो कोई प्रतिक्रया नहीं आई लेकिन सपा के नेता आजम खां इस मामले में बिफर गए हैं। उन्होंने मोदी सरकार के इस फैसले पर गंभीर सवाल उठाए हैं।