नगर विकास मंत्री मोहम्मद आजम खां ने सोमवार को यहां सपा कार्यकर्ताओं की साइकिल रैली को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें वजीर-ए-आजम बना दें तो वह वादा करते हैं कि दो साल में देश को अमेरिका से दोगुना ताकतवर बना दूंगा।
रामपुर में विकास कार्यों कुछ यूं मिसाल देते हुए कहा कि रामपुर में लोग बिना परों के परिंदे उड़ा सकते हैं तो मुल्क क्यों नहीं चला सकते? प्रधानमंत्री मोदी पर भी अपने संबोधन में आजम खां ने तंज कसे।
पीएम मोदी की डिग्रियों को लेकर आजम खां ने हमला बोलते हुए कहा कि पीएम मोदी सिर्फ हाईस्कूल पास हैं। पीएम की बीए, एमए की डिग्री फर्जी है।
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि बसपा सुप्रीमो मायावती ने भी मुसलमानों को सबक सिखाने के लिए गुजरात में भाजपा के लिए वोट मांगे थे। लिहाजा बसपा से भी होशियार रहने की जरूरत है। उन्होंने ऐलान किया कि छह महीने में कोई भी बेघर नहीं रहेगा।