फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजम ने ताज को बाबरी से जोड़ा, दिया विवादित बयान!

Tue, 09 Dec 2014 12:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश के नगर विकास मंत्री आजम खां ने कहा है कि बाबरी  मस्जिद को भी मंदिर बताकर गिरा दिया गया था। अब ताजमहल का भविष्य भी हमें यही नजर आ रहा है।
विज्ञापन


संख्या बल के आधार पर अगर ताजमहल मंदिर है तो वाजपेयी जी बताएं, वो इसे कब गिराने आ रहे हैं? इसमें कौन सी बुरी बात है। अगर आरएसएस के राज में ताजमहल गिराई जाए।

आजम खां सोमवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी के उस बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे थे। इसमें उन्होंने ताजमहल को मंदिर बताया है। आजम खां ने कहा कि 22/23 दिसंबर 1949 को बाबरी मस्जिद में मूर्तियां रखवा दी गई थीं।
विज्ञापन


6 दिसंबर 1992 को बाबरी मस्जिद गिरा दी गई। अब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ताजमहल को मंदिर बता रहे हैं। अगर ताजमहल मंदिर है तो वाजपेयी जी बताएं वो किस दिन इसे गिराने आ रहे हैं।

श्रीमद्भागवत गीता को राष्ट्रीय ग्रंथ घोषित करने संबंधी वाजपेयी और भाजपा के अन्य नेताओं के बयान पर आजम खां ने कहा कि मजहबी किताबें किसी राष्ट्र की नहीं, बल्कि पूरे संसार, पूरी मानवता व समाज की होती हैं। मुझे तो यह नहीं लगता है कि वाजपेयी जी गीता का सम्मान बढ़ाने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

वाजपेयी ने बताया था ताजमहल को तेजोमहल

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने ताजमहल को लेकर किए जा रहे दावों पर कहा था कि वक्फ मंत्री आजम खां की ओर से दिए जा रहे बयान निंदनीय हैं। ताजमहल को राजा जय सिंह से मुगल शासक शाहजहां ने खरीदा था।

ताजमहल उस समय यह तेजोमहालय (शिवमंदिर) हुआ करता था। इसके प्रमाण मौजूद हैं। वाजपेयी रविवार को भाजपा के सदस्यता अभियान को गति देने बहराइच पहुंचे थे।

उन्होंने रामलला के प्रति दिए गए बाबरी मस्जिद पक्ष के मुद्दई हाशिम के बयान का समर्थन करते हुए एक बार फिर राम मंदिर बनाने की वकालत की। केंद्र द्वारा राममंदिर मुद्दे पर कड़े कदम उठाने में राज्यसभा में बहुमत न होने की मजबूरी भी बताई।

इससे पहले आजम खां ने ताजमहल को वक्फ संपत्ति घोषित करने की बात कही थी। आजम खां के इस बयान पर कई दूसरे राजनेताओं ने भी अपने बयान दिए थे। ताज की चाहत रखने वाले आजम ने अब इसे बाबरी मस्जिद से जोड़ा है तो मुद्दा और बड़ा हो गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें