राज्य सरकार प्रदेश भर की वक्फ संपत्तियों के मुतवल्लियों की नब्ज टटोलने जा रही है। इसके लिए अल्पसंख्यक कल्याण एवं वक्फ मंत्री मो. आजम खां ने बुधवार को राजधानी में बैठक बुलाई है।
इसमें मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे। बैठक में सरकार शिया व सुन्नी वक्फ बोर्डों के एक हजार से अधिक मुतवल्लियों को बेकार पड़ी वक्फ संपत्तियों में शैक्षिक संस्थाएं खोलने के लिए प्रेरित करेगी।
बैठक बुलाने के पीछे सियासी मकसद भी है। दरअसल, मुतवल्ली शिया व सुन्नी वक्फ बोर्ड के चुनाव में मतदाता भी होते हैं। पिछले दिनों शिया वक्फ बोर्ड के चुनाव को लेकर मो. आजम खां व शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जव्वाद के बीच ठन गई थी।
कल्बे जव्वाद अब तक कई बार यह चुनाव स्थगित करा चुके हैं। इससे आजम खां अपनी ही सरकार पर नाराज हो गए थे।