लखनऊ। पैगंबर इस्लाम हजरत मोहम्मद (स.अ.) के नवासे हजरत इमाम हुसैन (अ.स.) के सफीर हजरत मुस्लिम बिन अकील (अ.स.) की शहादत की याद में बुधवार को शहर में गम का माहौल रहा। अजादारों ने काले लिबास पहनकर मजलिसों में शिरकत की और हजरत मुस्लिम (अ.स.) की कुर्बानी को याद कर पुरसा दिया। विभिन्न इमामबाड़ों और कर्बलाओं में मजलिसें आयोजित हुईं, जबकि महिलाओं ने घरों में मातम और मजलिसें कर शहादत का गम मनाया।
मुख्य मजलिस रौजा-ए-हजरत मुस्लिम, रईस मंजिल हुसैनाबाद में आयोजित हुई। मौलाना खुमेनी रिजवी ने खिताब करते हुए कहा कि कूफे वालों के बुलावे पर इमाम हुसैन (अ.स.) ने हजरत मुस्लिम (अ.स.) को अपना सफीर बनाकर भेजा था, लेकिन वहां उन्हें बेरहमी से शहीद कर दिया गया। उन्होंने कहा कि हजरत मुस्लिम की शहादत की खबर मिलने के बाद भी इमाम हुसैन (अ.स.) ने इस्लाम की हिफाजत के लिए कर्बला का सफर जारी रखा और 72 साथियों की कुर्बानी देकर दीन को बचाया। शहादत का मंजर बयान होते ही मजलिस में मौजूद अकीदतमंद अश्कबार हो उठे।
महिलाओं की मजलिस को जाकिरा डा. नसीम सुबूही ने खिताब किया। मजलिस के बाद ताबूत, अलम और जुलजनाह की जियारत कराई गई। आयोजन अंजुमन गुंचाए मेहदिया की ओर से किया गया। इमामबाड़ा मौलाना अब्बास इरशाद, कश्मीरी मोहल्ला में मौलाना तनवीर अब्बास नजफी ने, कर्बला तालकटोरा में अंजुमन जफरूल इमान की ओर से आयोजित मजलिस को मौलाना एजाज अतहर ने संबोधित किया, जबकि अलविदाई मजलिस को मौलाना यासूब अब्बास ने खिताब किया।
लखनऊ में हुसैनाबाद स्थित रौजा ए हजरत मुस्लिम (रईस मंजिल) में शबीह ताबूत के जुलूस में मौजूद अकीद