फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: आयुष्मान, आशी, अस्विक और आरुषी बने विजेता

विज्ञापन
प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी। 
विज्ञापन
लखनऊ। आयुष्मान, आशी, अस्विक और आरुषी ने टीपीएल रैंकिंग उत्तर प्रदेश टेनिस टूर्नामेंट में दमदार प्रदर्शन करते हुए खिताब जीते। ला-मार्टीनियर कॉलेज स्थित लॉन टेनिस फैसिलिटी सेंटर में हुए बालक अंडर-14 वर्ग के फाइनल में आयुष्मान पाठक ने अर्णव श्रीवास्तव को 6-3 से हराया। बालिका अंडर-14 वर्ग में आशी किरण ने आद्या भटनागर को 6-2 से शिकस्त देकर खिताब अपने नाम किया। बालक अंडर-12 वर्ग के फाइनल में अस्विक श्रीवास्तव ने मो. हमदान को कड़े मुकाबले में 7-5 से हराया। बालिका अंडर-12 वर्ग में आरुषी यादव ने अन्वेषा वी. सिंह को 6-1 से पराजित कर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का आयोजन उत्तर प्रदेश टेनिस एसोसिएशन की देखरेख में एसडीएस टेनिस अकादमी की ओर से किया गया। समापन समारोह में अकादमी के संस्थापक सदस्य पवन सागर ने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार दिए। इस दौरान अमृतन्जय कुमार, सुमित, हिंद गौरव कुशवाहा, आर्यन कुमार और अनुरुद्ध कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें