फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dump medicines: आयुष मंत्री ने पकड़ी स्टोर में डंप लाखों की दवाएं, पूरे प्रदेश में जांच के दिए निर्देश

Fri, 03 Jun 2022 02:46 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालु निरीक्षण करते हुए लाखों डंप दवाएं पकड़ी हैं। उन्होंने मामले में जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कार्यालय में दवाओं की जांच करते आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालु। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आयुर्वेद विभाग में लाखों की दवाएं स्टोर में डंप हैं। मरीजों को देने के बजाय इन्हें एक्सपायर किया जा रहा है। इसका खुलासा खुद आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालु के निरीक्षण में हुआ है। मामले में मंत्री ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आदेश देते हुए पूरे प्रदेश में जांच के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि आयुष सोसायटी सहित अलग-अलग मद से करोड़ों की दवाएं खरीदी गईं और क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी को इसे हर जिले के औषधालय पर भेजवाने का जिम्मा सौंपा गया। लेकिन अधिकारियों ने दवाओं को स्टोर में ही डंप करा दिया।

इसी बीच आयुष मंत्री बुधवार शाम अचानक लखनऊ के क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कार्यालय पहुंच गए। वहां करीब पांच लाख की दवाएं स्टोर में बेतरतीब रखी हुई मिलीं। इसमें कुछ एक्सपायर होने के करीब हैं तो कुछ एक्सपायर्ड हो गई हैं। मंत्री की नाराजगी के बाद बृहस्पतिवार को विशेष सचिव सुखलाल भारती व निदेशक डॉ. एसएन सिंह जांच के लिए पहुंचे। दोनों ने स्टोर में दवा का मिलान कराया।
विज्ञापन


सरकारी धन के दुरुपयोग का मामला : दयालु
आयुष मंत्री ने बताया कि लखनऊ में मामला सामने आने के बाद पूरे प्रदेश के स्टोर की जांच कराई जा रही है। उन्होंने इस बात से इनकार नहीं किया कि पूरे प्रकरण में उच्चाधिकारियों की भी लापरवाही है। यदि अधिकारी स्टोर में रखी दवाओं की निगरानी करते तो वे औषधालय में पहुंच गई होतीं। यह सीधे-सीधे सरकारी धन के दुरुपयोग का मामला है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें