फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: आयुर्वेद से कमर दर्द, साइटिका के इलाज में मिला आराम

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। आयुर्वेद लोगों के साथ चिकित्सा जगत का विश्वास भी जीतने में सफल हो रहा है। राजकीय आयुर्वेद कॉलेज में गठिया शोध केंद्र के संस्थापक डॉ. संजीव रस्तोगी ने कमर की डिस्क टूटने से होने वाले दर्द और साइटिका के इलाज में सफलता हासिल की है। यह शोध अल्सेवियर से प्रकाशित होने वाले जर्नल ऑर आयुर्वेद मेडिसिन एंड इंटीग्रेटिव मेडिसिन में प्रकाशन के लिए स्वीकृत हुआ है।
विज्ञापन


डॉ. संजीव ने बताया कि 22 वर्षीय युवती दो साल से गंभीर कमर व पैरों के दर्द से पीड़ित थी। एमआरआई में पता चला कि उसकी डिस्क का बाहरी आवरण फट गया है और नसें दब गई हैं। इस कारण उसे बराबर दर्द बना हुआ है। युवती नर्सिंग की पढ़ाई कर रही हैं। कई जगह डॉक्टरों ने सर्जरी कराने की सलाह दी।



इस बीच किसी ने उसे आयुर्वेद से उपचार के बारे में बताया। करीब एक साल तक गठिया केंद्र पर इलाज के बाद वह पूरी तरह से ठीक हो गई और उसकी जांच रिपोर्ट भी सामान्य आई। एमआरआई की सामान्य रिपोर्ट आने के बाद सभी दवाइयां बंद कर दी गई हैं। युवती अब नर्सिंग का कार्य कर रही है और लखनऊ के प्रतिष्ठित चिकित्सा संस्थान में तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें