फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बाद अयोध्या की अर्थव्यवस्था ने भरी उड़ान

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन


लखनऊ। राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बाद अयोध्या में आस्था के साथ अर्थव्यवस्था ने भी नई उड़ान भरी है। भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) लखनऊ की अध्ययन रिपोर्ट में सामने आया है कि मंदिर बनने के बाद अयोध्या में तेज आर्थिक बदलाव आया है। शहर में पर्यटन, निवेश, कारोबार और रोजगार के अवसरों में व्यापक वृद्धि हुई है।
आईआईएम लखनऊ में ऑपरेशंस और सप्लाई चेन मैनेजमेंट के प्रोफेसर वेंकटरमणैया सद्दीकुटी और यूपी सरकार के इकनॉमिक एडवाइजर केवी राजू के नेतृत्व में हुए अध्ययन का शीर्षक अयोध्या में आर्थिक पुनर्जागरण (इकनॉमिक रेनेसांस ऑफ अयोध्या) है। रिपोर्ट में कहा गया कि मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा से पहले अयोध्या में हर साल करीब 1.7 लाख श्रद्धालु आते थे। 2024 के बाद पहले छह महीनों में ही करीब 11 करोड़ लोगों ने रामलला के दर्शन किए।
विज्ञापन


बढ़े पर्यटकों व दर्शनार्थियों का सीधा फायदा स्थानीय व्यापारियों को मिला है। जनवरी 2024 में 2.5 करोड़ से अधिक श्रद्धालु अयोध्या पहुंचे। इससे दुकानदारों की आय पांच गुना तक हो गई है। अनुमान है कि आने वाले वर्षों में हर साल करीब छह करोड़ पर्यटक अयोध्या आएंगे। इससे सालाना दस हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की आय की उम्मीद है।
विज्ञापन




जमीन, मकानों की कीमत में 40 फीसदी तक उछाल

राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बाद अयोध्या में तेजी से विकास कार्य हुए हैं। इससे जमीन और मकानों की कीमत में 25 से 40 फीसदी तक बढ़ोतरी हुई है। मंदिर के आसपास जमीन के दाम कई गुना बढ़ गए हैं। अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा, नया रेलवे स्टेशन और हजारों करोड़ की परियोजनाएं शहर की पहचान को बदल रही हैं। होटल, रेस्टोरेंट, बैंक और होमस्टे में बड़ा इजाफा हुआ है। ऑनलाइन बुकिंग में चार गुना तक की वृद्धि आई है। अध्ययन बताता है कि धार्मिक पर्यटन किसी शहर की अर्थव्यवस्था को किस तरह मजबूत बना सकता है।



यूं आया बदलाव...

अयोध्या : मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व

सालाना 1.7 लाख श्रद्धालुओं का आगमन।

औसतन दुकानदार की प्रतिदिन की कमाई करीब 500 रुपये।

सीमित होटल, कोई बड़ी होटल चेन नहीं।

खराब कनेक्टिविटी, एयरपोर्ट नहीं।

-

अयोध्या : मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बाद

पहले छह माह में 11 करोड़ श्रद्धालुओं का आगमन।

दुकानदार की कमाई लगभग ढाई हजार रुपये प्रतिदिन

ताज, मैरियट जैसी होटल चेन की हुई अयोध्या में एंट्री।

इंटरनेशनल एयरपोर्ट व आधुनिक रेलवे स्टेशन का निर्माण।

( नोट: रिपोर्ट के हवाले से)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें