फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या: ढाई मिनट के वीडियो में देख सकेंगे राम मंदिर निर्माण की पूरी यात्रा, वर्षों के संघर्ष की गाथा समाई

Sun, 03 Aug 2025 09:59 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, अयोध्या

सार

Ayodhya Ram Temple: राम मंदिर ट्रस्ट द्वारा एक वीडियो जारी किया गया है। इस वीडियो में राम मंदिर निर्माण की पूरी कहानी को दिखाया गया है
 
विज्ञापन
राम मंदिर अयोध्या - फोटो : instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 जिस यात्रा को युगों ने देखा, संघर्षों ने संजोया और श्रद्धा ने सींचा, उसी राममंदिर निर्माण की दिव्य गाथा अब 2 मिनट 54 सेकंड की चलचित्र में जीवंत हो उठी है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से जारी इस विशेष वीडियो में भूमिपूजन की पुण्य स्मृति से लेकर मंदिर के भव्य स्वरूप तक का विराट सफर मन को भावविभोर कर देता है। यह वीडियो राम मंदिर के भूमिपूजन की वर्षगांठ से ठीक चार दिन पहले जारी किया गया है, जिसने मंदिर निर्माण की यात्रा को जीवंत कर दिया।

विज्ञापन


वीडियो में जहां एक ओर मिट्टी से मंदिर बनने की आरंभिक रेखाएं उभरती हैं, वहीं दूसरी ओर हर पत्थर पर अंकित होती आस्था की अमिट छाप दिखाई देती है। रामलला की स्थायी प्रतिष्ठा के साथ जन्मभूमि पर आकार लेता यह दिव्य धाम न केवल निर्माण की प्रक्रिया को दर्शाता है, बल्कि इसके पीछे के भाव, भक्ति और बलिदान की अमर गाथा भी कहता है। मंदिर निर्माण यात्रा की क्षणिक झलक जब परदे पर उभरती है, तो मानो संपूर्ण राष्ट्र का आस्था-सैलाब पुनः उमड़ पड़ता है। फावड़े, क्रेन और कारीगरों के हाथों में औजार। वीडियो में गर्भगृह के निर्माण, शिलाओं की स्थापना, दीपोत्सव की रात्रि और रामलला के शृंगारित विग्रह की दिव्यता, सब कुछ शब्दातीत सौंदर्य में सिमटा हुआ है। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दो दिन पूर्व तक की पूरी यात्रा को वीडियो में दर्शाया गया है। ट्रस्ट आगामी पांच अगस्त को मंदिर के भूमिपूजन की पांचवी वर्षगांठ मनाने की तैयारी कर रहा है। यह वीडियो सोशल मीडिया और ट्रस्ट के आधिकारिक मंचों पर उपलब्ध है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जनमानस में उमड़ा भावनाओं का ज्वार

 हमें गर्व है कि हमने इस युग में रामराज्य के मंदिर को बनते देखा। यह चलचित्र हमारी स्मृतियों का दीपोत्सव है। हम उस भव्य निर्माण के साक्षी हैं जो केवल ईंट और पत्थर से नहीं, आस्था और संकल्प से खड़ा हुआ है।- महंत जर्नादन दास

इस वीडियो को देखकर आंखें भर आईं। यह सिर्फ पत्थरों की कहानी नहीं, हमारी पीढ़ियों की प्रतीक्षा का साक्षात चित्र है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का यह प्रयास न केवल सूचनात्मक है, बल्कि आध्यात्मिक भी है।- एमडी मिश्रा

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें