उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा राममंदिर के लिए भूमिपूजन और शिलान्यास के बाद अयोध्या में कई गुना श्रद्धालुओं व पर्यटकों की संख्या बढ़ी है। यह इस बात को दर्शाता है कि भविष्य में अयोध्या में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। यह अपार संभावनाएं रोजगार को भी जन्म देंगी। जो लोग अयोध्या के अंदर नहीं आना चाहते, बाहर-बाहर निकलना चाहते हैं उनके लिए एनएचआई के साथ मिलकर व्यवस्था करने जा रहे हैं। हर एक रूट से आने वाले लोगों के लिए रामनगरी में पार्किंग की अलग से व्यवस्था होगी।