फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya: बांग्लादेश में हो रहे हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में विहिप ने निकाला पैदल मार्च, दी चेतावनी

Fri, 09 Aug 2024 01:02 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या

सार

बांग्लादेश में तख्तापलट के बाद वहां के अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में विश्व हिंदू परिषद ने मार्च निकाला और सरकार से मांग की है कि वहां पर हो रहे हिंदुओं पर अत्याचार को रोके।
विज्ञापन
हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में निकाला मार्च। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में विश्व हिंदू परिषद ने शुक्रवार को राम जन्मभूमि पथ से नया घाट तक पैदल मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान मांग की गई कि भारत सरकार बांग्लादेश में रह रहे हिंदुओं की रक्षा के लिए आगे आए।

विज्ञापन


यदि बांग्लादेशी हिंदुओं पर अत्याचार नहीं रुका तो भारत में रह रहे बांग्लादेशियों पर भी उसी तरह का जवाब दिए जाने की भी चेतावनी दी गई।

पैदल मार्च में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य डॉ. अनिल मिश्र, राम मंदिर निर्माण के प्रभारी गोपाल राव, महंत वैदेही बल्लभ शरण, महंत राम लखन दास, महंत शशिकांत दास, राजू दास, महंत गंगा दास, महंत राजू लोचन शरण, विहिप के प्रवक्ता शरद शर्मा सहित बड़ी संख्या में संत और विहिप के कार्यकर्ता शामिल रहे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें