फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या: राम मंदिर में कांग्रेस नेताओं के दर्शन करते समय हंगामा, झंडा फाड़कर फेंकने पर भिड़े दो पक्ष

Tue, 16 Jan 2024 08:13 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, अयोध्या

सार

अयोध्या राम मंदिर के बाहर कांग्रेसियों और दूसरे संगठनों से जुड़े लोगों के बीच झड़प हो गई। सुरक्षा कर्मियों ने बीच-बचाव करके मामले को शांत किया। 
विज्ञापन
मंदिर के बाहर हुई झड़प। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अयोध्या राम मंदिर के बाहर कांग्रेसियों और दूसरे संगठनों से जुड़े लोगों के बीच झड़प हो गई। ऐसी खबरें आ रही हैं कि झंडा और होर्डिंग लगाने को लेकर यह झड़प हुई। हालांकि मामला ज्यादा आगे नहीं बढ़ सका। सुरक्षा में लगे जवानों ने दोनों पक्षों को तितर-बितर कर दिया। 
विज्ञापन


कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के श्री राम मंदिर में रामलला के दर्शन करने जाने के दौरान बाहर एक कार्यकर्ता से कांग्रेसी झंडे को लेकर छीना-झपटी हुई। छीना झपटी करने वाले जय श्रीराम का नारा लगा रहे थे। घटना शाम लगभग चार बजे की है। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय सहित अन्य नेता सरयू स्नान करके राम लला का दर्शन करने के लिए मंदिर परिसर में चले गए थे। इसी दौरान बाहर झंडा लेकर खड़े एक कार्यकर्ता के साथ कुछ लोगों की कहासुनी हुई। 

झंडे की छीना झपटी शुरू हो गई। झंडे को लेकर खींचतान देर तक चली। यूपी एसएसएफ के जवानों ने पहुंचकर बीच बचाव किया। वहां के लोगों का कहना था कि कार्यकर्ता अमेठी जिले से यहां पहुंचा था। महानगर अध्यक्ष वेद सिंह कमल ने बताया कि सभी लोग राम लला के दर्शन के लिए गए थे इसी दौरान एक कार्यकर्ता के साथ झंडे को लेकर छीना झपटी हुई। लेकिन वह जिले का कार्यकर्ता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें