अयोध्या में चौरे बाजार रेलवे फाटक पर शनिवार सुबह 5:30 बजे एक डंपर अनियंत्रित होकर रेलवे फाटक से टकरा गया। गनीमत रहा कि बड़ा हादसा होते-होते टल गया। गेटमैन सुरेश दत्त तिवारी ने बताया कि यह घटना सुबह सरयू एक्सप्रेस जाने के समय पर हुई। सूचना के बाद रेलवे पुलिस फोर्स ने डंपर व चालक को कब्जे में लेकर कार्रवाई करने की बात कही है।