फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya: बेखौफ युवकों के दो गुटों ने पेट्रोल पंप पर की मारपीट, वारदात सीसीटीवी में कैद, हॉकी व फावड़े चले

Sun, 11 May 2025 09:07 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

अयोध्या जिले के इनायतनगर के एक पेट्रोल पंप पर युवकों के दो गुटों के बीच मारपीट हो गई। इस दौरान हॉकी और फावड़े से मारपीट किए जाने के विजुअल मिले हैं।
विज्ञापन
वायरल हुए वीडियो का एक दृश्य। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अयोध्या जिले के इनायत नगर के मीठेगांव स्थित महाशय फिलिंग स्टेशन पर बाइक से पहुंचे बेखौफ मनबढ़ युवकों के दो गुटों ने आपस में मारपीट की। इस घटना से पेट्रोल पंप पर खलबली मच गई। घटना रविवार दोपहर लगभग दो बजे की है।
विज्ञापन


बाइक से सवार होकर दो गुटों के कई युवक पेट्रोल पंप पर पहुंचे और आपस में मारपीट शुरू कर दी। पेट्रोल पंप के सीसीटीवी फुटेज में युवकों की ओर से हॉकी और फावड़े से मारपीट किए जाने के विजुअल मिले हैं। पेट्रोल पंप संचालक ने मारपीट की सूचना पुलिस को दी।

प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र पांडेय और चौकी प्रभारी अविनाश प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस मारपीट में आरोपी पूराकलंदर के उसरु अमौना निवासी अभय उपाध्याय, कमल त्रिपाठी व राज उपाध्याय को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें