अयोध्या मंदिर से चोरी हुई तीन दुर्लभ मूर्तियां बरामद हो गई हैं। पुलिस इस मामले की पड़ताल में लगी है।
शनिवार सुबह रामधाम मंदिर से तीन दुर्लभ मूर्तियां चोरी हो गई थीं जो दोपहर तक बरामद हो गईं। भक्तों का मानना है कि असली मूर्ति गायब कर नकली सस्ती मूर्ति रख दी गई हैं।
खबर लिखे जाने के वक्त मंदिर के महंत रामदास महराजगंज भंडारे में थे उनके आने पर ही पता चल सकेगा कि मूर्तिया असली हैं या नकली।
लोगों ने मंदिर की देखभाल कर रहे एक व्यक्ति व उसके साले पर शक जताया है। वहीं पुलिस दबाव में मामले को रफा दफा करने में लगी हुई है। इस मामले में अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है जिससे लोगों में आक्रोश है।
अयोध्या कोतवाल अमित सिंह का कहना है कि उन्हें चोरी की सूचना डीआरडीए जेई लक्ष्मी यादव ने दी थी। वह मंदिर की देखभाल करते है, उनका साला वही रहता है। उन्होंने बताया कि वह जब मौके पर पहुंचे तो मूर्तियां बरामद मिलीं, अब महंत का इंतजार किया जा रहा है।