फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya: राम मंदिर के पहले तल पर आज पहुंचेंगी मूर्तियां, पांच जून को होगी राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा

Fri, 23 May 2025 02:06 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

अयोध्या में राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा के लिए पांच जून की तारीख तय की गई है। इसके लिए अनुष्ठान तीन जून से शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन
राम मंदिर भवन निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राम मंदिर भवन निर्माण समिति की दो दिवसीय बैठक में शामिल होने के लिए समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र अयोध्या पहुंचे हैं। राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा के बारे में उन्होंने बताया कि भगवान राम, उनके भ्राता लक्ष्मण, माता सीता और हनुमान जी की मूर्ति प्रथम तल पर आज पहुंचा दी जाएगी।

विज्ञापन


प्राण प्रतिष्ठा के जो धार्मिक अनुष्ठान हैं, वह तीन जून से शुरू होकर पांच जून तक चलेंगे। पांच जून को ही राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा होगी। मुख्य राम मंदिर के जितने भी निर्माण कार्य हैं, वह जल्द ही पूरे हो जाएंगे। पांच जून एक ऐतिहासिक तिथि होगी जिसमें मंदिर के ज्यादातर काम पूरे हो जाएंगे। राम मंदिर परिसर में चल रहे अन्य निर्माण कार्य अक्तूबर तक पूरे हो जाएंगे।

ये भी पढ़ें - मुख्यमंत्री योगी ने हनुमत कथा मंडपम का किया लोकार्पण, अयोध्या को मिला एक और आध्यात्मिक केंद्र
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - 69000 शिक्षक भर्ती: अभ्यर्थियों ने की अधिकारियों पर भी कार्रवाई की मांग, बोले- उन पर भी हो एक्शन
विज्ञापन


परकोटा और शेषावतार मंदिर भी जल्द बनकर तैयार हो जाएगा। सप्त मंदिर का काम पूरा हो चुका है। सातों मंदिर की मूर्तियां वहां पहुंच चुकी हैं। राम मंदिर परिसर के बीचों बीच में पुष्करणी जलाशय बनाया गया है। इसका भी काम पूरा हो चुका है। 2025 में ही सभी निर्माण कार्य पूरे हो जाएंगे। शिखर पर सोना मढ़ने का काम आज शुरू हो जाएगा। आने वाले दो-तीन दिन में जितने भी शिखर पर सोना मढ़ने का कार्य है, वह पूरा हो जाएगा।

मंदिर के द्वार के निर्माण को लेकर नृपेंद्र मिश्र ने बताया कि उत्तरी दिशा के द्वार में कुछ कठिनाइयां थीं। आशा के अनुरूप उत्तरी दिशा का द्वार नहीं बना था। दिशा निर्देश दे दिया गया है,उसको तोड़कर दोबारा बनाया जाएगा, यह 30 जून तक बनकर तैयार हो जाएगा। अगस्त के अंत तक 11 नंबर गेट भी तैयार हो जाएगा। इसके बाद गेट नंबर तीन का निर्माण शुरू होगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें