फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या: सीता-राम मंदिर के परिसर में इफ्तार पार्टी, साधु-संतों के साथ रोजदारों ने खोला रोजा

Tue, 21 May 2019 08:50 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
विज्ञापन
अध्योया में आयोजित इफ्तार पार्टी - फोटो : एएनआई
विज्ञापन
रमजान का पवित्र महीना चल रहा है, इस पवित्र महीने में अयोध्या में हिंदू मुस्लिम एकता और सांप्रदायिक सौहार्द्र की मिसाल पेश की गई है। यहां विवादित स्थल के करीब स्थित सरयू कुंज मंदिर में रोजा इफ्तार पार्टी कराई गई है। 
विज्ञापन


श्री सीता राम मंदिर के परिसर में आयोजित इफ्तार पार्टी में सभी धर्मों के लोग एक साथ बैठे। इस इफ्तार पार्टी में मुस्लिम समुदाय के लोगों के अलावा वहां रहने वाले साधु-संत और सिख समाज के लोगों ने भी हिस्सा लिया। 

जानकारी के अनुसार,सोमवार की शाम को इस इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इफ्तार के बाद मंदिर के पास बने एक अहाते में मगरिब की नमाज अदा की गई। नमाज की इमामत जलाल सिद्दीकी द्वारा की गई। 
विज्ञापन


न्यूज एजेंसी एएनआई को मंदिर के पुजारी युगल किशोर ने बताया कि यहां तीसरी बार इफ्तार पार्टी का आयोजन हमने कराया है। आगे भी ऐसे ही करता रहूंगा। उन्होंने कहा कि हमें हर त्योहार को बड़े उत्साह के साथ मनाना चाहिए। सरयू कुंज के महंत युगल किशोर शरण के मुताबिक, इफ्तार पार्टी का मकसद कौमी एकता को मजबूत कराना है। 

इफ्तार पार्टी में शामिल हुए मुजम्मिल फिजा ने कहा कि वो हर साल नवरात्रि अपने हिंदू भाइयों के साथ मनाते हैं, एक एजेंडा वाले लोग नहीं चाहते हैं कि हम सब एक साथ आएं और हर त्योहार को साथ मिलकर बनाएं। 
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें