कमता में लंबे समय से यातायात को बेहतर करने के प्रयास किए जा रहे हैं। अवध बस डिपो की वजह से हाईवे पर वाहनों का दबाव रहता है। पूर्व में पुलिस अधिकारियों ने कमता जाकर मौके का निरीक्षण किया था। बस चालकों को सड़क पर वाहन खड़ा करने से मना किया गया था। बावजूद इसके वहां पर अतिक्रमण देखने को मिलता है। ऑटो, टेंपो और ई-रिक्शा के जमावड़े से भी आवागमन में परेशानी होती है। हाईकोर्ट ने पॉलीटेक्निक से इंदिरा नहर तक सुगम यातायात के लिए एलडीए को कार्ययोजना तैयार करने के लिए कहा था। हालांकि, अभी तक इस दिशा में ठोस प्लान नहीं बन सका है। यही वजह है कि आए दिन लोगों को जाम का सामना करना पड़ता है।
कमता चौराहे पर जाम।
कमता चौराहे पर जाम।
कमता चौराहे पर जाम।
कमता चौराहे पर जाम।
कमता चौराहे पर जाम।
कमता चौराहे पर जाम।
कमता चौराहे पर जाम।
कमता चौराहे पर जाम।