फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सनातनी मातृशक्तियां आज करेंगी बाबा सोमनाथ के दर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सपना गोयल की अगुआई में बड़ी संख्या में मातृशक्तियां गुजरात के सोमनाथ मंदिर में महादेव के दर्शन के लिए लखनऊ से रवाना हुई थीं। सपना गोयल ने बताया कि लखनऊ के गोमती नगर स्टेशन से लेकर ट्रेन की बोगी तक सनातनी मातृशक्तियों ने जयकारों और भजन से माहौल को भक्तिमय बना दिया। 21 अप्रैल को वे बाबा सोमनाथ के दर्शन करेंगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गत रविवार को गोमतीनगर रेलवे स्टेशन से सोमनाथ यात्रा के लिए विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। इस अभियान के तहत प्रदेशभर से 1008 चयनित श्रद्धालुओं को बाबा सोमनाथ के दर्शन करवाए जा रहे हैं। 24 अप्रैल को वहां से वापसी के लिए ट्रेन रवाना होगी और 26 को लखनऊ पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें