फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या: विदेशी पर्यटकों के लिए प्रिय जगह बनी रामनगरी, ट्रस्ट ने बताए बीते दस महीनों में आए कितने सैलानी

Tue, 07 Nov 2023 06:11 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, अयोध्या

सार

अयोध्या राम मंदिर का निर्माण तेजी के साथ चल रहा है। इस दौरान देश के लोगों के साथ विदेशी पर्यटकों की भी दिलचस्पी राम मंदिर में बढ़ी है। 
 
विज्ञापन
अयोध्या - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 राममंदिर के उद्घाटन की तैयारियों के बीच निखरती-संवरती अयोध्या के दर्शन के लिए विदेशी पर्यटक भी आने लगे हैं। पिछले दो माह से विदेशियों की संख्या बढ़ी है। सितंबर व अक्तूबर में 120 से अधिक विदेशी पर्यटकों ने अयोध्या आकर रामलला के दर्शन किए। इस साल के 10 महीने में 910 विदेशी रामलला के दरबार पहुंच चुके हैं।

विज्ञापन

 
हालांकि, इस साल विदेशी पर्यटकों की आमद रामनगरी में कम रही है। वजह यह है कि अयोध्या नवनिर्माण के दौर से गुजर रही है। शुरुआती 6 से 8 महीने अयोध्या में रामपथ, जन्मभूमिपथ व भक्तिपथ निर्माण के लिए जगह-जगह खोदाई की गई थी। अयोध्या कई-महीनों से अस्त-व्यस्त है। जगह-जगह डायवर्जन लागू रहे। इस वजह से श्रद्धालुओं व पर्यटकों की संख्या में कमी आई, लेकिन अब कई विकास योजनाएं पूर्णता की ओर हैं। रामपथ, जन्मभूमिपथ व भक्तिपथ भक्तों के स्वागत को तैयार हैं। ऐसे में श्रद्धालु व पर्यटक भी बढ़ने लगे हैं। इसकी गवाही पिछले दो महीने के आंकड़े दे रहे हैं।

इनमें इंग्लैंड, अमेरिका, थाईलैंड, कोरिया, श्रीलंका, नेपाल के पर्यटक शामिल थे। 6 नवंबर को ही 16 सदस्यीय विदेशी दल ने रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई। सीओ एलआईयू दिनेश पाठक ने बताया कि जो विदेशी अयोध्या में ठहरते हैं, उनकी जानकारी उन्हें मिल जाती है। कुछ ऐसे भी आते हैं जो किसी होटल में न रुककर मठ-मंदिर व धर्मशाला में रुक जाते हैं। उनकी जानकारी नहीं हो पाती।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें