फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम मंदिर निर्माण का अनुष्ठान शुरू, उल्लास में डूबी अयोध्या

Mon, 03 Aug 2020 12:42 PM IST
Mohit Mudgal धीरेंद्र सिंह, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
श्री राम जन्मभूमि के गर्भ ग्रह में राम मंदिर निर्माण के शुरू हुआ अनुष्ठान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

श्री राम जन्मभूमि के गर्भ ग्रह पर मंदिर निर्माण के लिए सोमवार को तीन दिवसीय अनुष्ठान शुरू हो गया है। वैदिक आचार्यों ने गणपति पूजा के साथ सुबह 8 बजे पूजन के शुरुआत की।

विज्ञापन


रामलला के भव्य मंदिर निर्माण अनुष्ठान को लेकर  समूची अयोध्या रामलला के भव्य मंदिर निर्माण के उल्लास में डूबी नजर आ रही है। बड़ी मुरादों के बाद पांच अगस्त को राममंदिर निर्माण की शुभ घड़ी आई है। ट्रस्ट की ओर से भूमिपूजन के संयोजक आचार्य इंद्रदेव मिश्र ने कहा कि गणपति पूजा के बाद पहले दिन सोमवार को अनुष्ठान शुरू हुआ। इसके बाद पंचागं पीठ पूजन होगा। अगले दिन रामार्चा पूजा होगी, फिर प्रधानमंत्री मोदी के आने से पहले 5 अगस्त को वेदी पूजन संपन्न करा लिया जाएगा। वे 12 बजे तक श्रीरामजन्मभूमि के गर्भगृह आएंगे, इसके बाद संकल्प लेने के बाद शुभमुहूर्त में ठीक 12 बजकर 15 मिनट 15 सेंकंड के बाद 32 सेंकड में पहली ईंट रखेंगे।

श्रीरामजन्मभूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सतेंद्र दास ने बताया कि भूमिपूजन से पहले 12 मिनट तक पीएम मोदी रामलला का पूजन करेेंगे। हनुमानगढ़ी के पुजारी राजू दास कहते है कि मोदी रामलला की पूजा से पहले हनुमानगढ़ी आकर 7 मिनट तक पूजन करेंगे। श्रीरामजन्मभूमि के मुख्य कार्यक्रम स्थल को भव्य सजाया जा रहा है, इसके थाईलैंड से खास फूल मंगाए गए हैं। अवध विवि की छात्राएं फूलों-रंगों, कलश-रंगोली की कलाकृतियों से श्री राम जन्म भूमि स्थल विराजमान रामलला के मंदिर को सजा रही हैं। 
विज्ञापन

 
राम-राम जै राजा राम..गूंज रहे सुमधुर भजन
रामनगरी में लोगों को तीन दिन तक अपने घरों व मठ-मंदिरों में रहकर पूजन करने की अपील की गई है। उन्हें भूमिपूजन के हर कार्यक्रम को लाइव दिखाने-सुनाने के लिए तीन हजार लाउडस्पीकर लगाए गए हैं। जिन्हें सोमवार से श्रीरामजन्मभूमि के अनुष्ठान से जोड़ दिया गया है। इसके पहले इनके जरिए 25 स्थलों से भजन, सुंदरकांड आदि का प्रसारण किया जा रहा है। सुबह से लेकर रात 10 बजे तक भजनों के सुमधुर स्वर राम-राम जै राजा राम.. तो कहीं ठुमक चलत रामचंद्र..आदि से लोग काफी खुश हैं। प्रशासन ने भी 20 स्थानों पर एलईडी के जरिए लाइव प्रसारण की तैयारी की है।

हर्षित भए गए सब शोका..
जगतगुरू रामदिनेशाचार्य कहते हैं कि रामराज्य बैठे त्रैलोका हर्षित भए गए सब शोका..जैसी अयोध्या एक बार फिर आकार लेती दिख रही है। त्रेता युग में शायद ही कोई सपने में सोचा होगा कि एक दिन धर्मनगरी मुगलों की बर्बरता से छलनी होगी, अब 492 साल बाद अयोध्या की प्राणवायु रामकोट घुप अंधेरे में मुक्त हो गई है। रामलला के मंदिर के साथ तबाह हुए दर्जनभर मंदिरों को भी ट्रस्ट ने सजाने की जिम्मेदारी ली है।

विज्ञापन

आज से शुरु होगा दीपोत्सव

अयोध्या में सोमवार शाम से दीपोत्सव की तैयारी है। यहां दीवाली जैसा माहौल बनाया जाएगा, इस दौरान प्रशासन की अपील पर रामनगरी के खास 25 स्थानों तैयारी है, जबकि व्यापारी व समाजसेवी संगठनों ने फैजाबाद में भी सभी तिराहे-चौराहों पर दीपोत्सव की तैयारी के साथ लाइटिंग भी सजाई है। शहर में लाखों दिए जलाए जाएंगे। वहीं आम लोग भी अपने घरों के बाहर दिए जलाएंगे। श्रीरामजन्मभूमि में सजावट से लेकर खास दीपोत्सव की तैयारी अवध विवि की छात्राओं के जिम्मे हैं। अयोध्या में सैनिटाइज करने में जुटी टीमें

राम मंदिर के भूमिपूजन से पहले अयोध्या में रविवार को सैनिटाइजेशन का काम हो रहा है। यहां तेजी से कोरोना संक्रमितों की संख्या ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। रामलला के एक सहायक पुजारी समेत परिसर की सुरक्षा में तैनात डेढ़ दर्जन जवान पॉजिटिव आ चुके हैं। इस काम में उत्तर प्रदेश फायर सर्विस की मदद ली जा रही है। लखनऊ से आधा दर्जन टीमें भी आ चुकी हैं।

हनुमानगढ़ी में कल होगी निशान पूजा
तीन दिवसीय राम मंदिर भूमि पूजन अनुष्ठान में हनुमानगढ़ी का भी एक कार्यक्रम ट्रस्ट की ओर से जोड़ा गया है। यहां हनुमान जी से सर्व कार्य सिद्धार्थ उनके निशान की पूजा मंगलवार को होगी, इसमें ट्रस्ट के सदस्य हिस्सा लेंगे। मान्यताओं के अनुसार हनुमान जी अयोध्या के अधिष्ठाता हैं, इसलिए उनके निशान की पूजन के साथ ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। अब यह आयोजन 4 अगस्त को सुबह 8 बजे होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें