फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya: राम जन्मभूमि वाद के अधिवक्ता पर जानलेवा हमला, मामूली विवाद में बल्ली से किया प्रहार

Wed, 12 Jun 2024 11:22 AM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या

सार

अयोध्या जिले में राम जन्मभूमि वाद के अधिवक्ता रहे तरुणजीत वर्मा पर जानलेवा हमला किया गया। उन्हें जान से मारने की नीयत से उन पर बल्ली से प्रहार किया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अयोध्या जिले के कैंट थाना क्षेत्र के जमथरा बंधे के पास मंगलवार की देर शाम राम मंदिर वाद के अधिवक्ता रहे तरुणजीत वर्मा पर बोलेरो सवार लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। मामले में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज करके छानबीन शुरू की है।

विज्ञापन


छोटी देवकाली वार्ड के बेगमपुर निवासी अधिवक्ता तरुणजीत वर्मा ने दर्ज एफआईआर में बताया कि मंगलवार को वह पत्नी के साथ बाटी वाले बाबा के बंधे से जमथरा की तरफ आ रहे थे कि बोलेरो सवार लोगों ने गाड़ी का दरवाजा अचानक खोल दिया, जो उनकी गाड़ी में लड़ गया।

ये भी पढ़ें - राहुल बोले: वाराणसी में हारते-हारते बचे हैं पीएम मोदी, मेरी बहन लड़ जाती तो वह दो-ढाई लाख वोटों से हारते
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - राहुल बोले: मेरी बहन को लेकर एक आइडिया है मेरे पास, क्या ये प्रियंका के रायबरेली से लड़ने के संकेत हैं?


उन्होंने नाराजगी जताई तो  बोलेरो सवार लोग उतर गए और उनके ऊपर जानलेवा हमला कर दिया। जमथरा बंधे के पास रहने वाले राम व सूरज ने जान से मारने की नियत से पास में पड़ी बल्ली से प्रहार किया। संयोगवश वह बच गए। उनके साथ मौजूद सरकारी सुरक्षाकर्मी की सजगता से वह बाल-बाल बचे। थानाध्यक्ष संजय मौर्य ने बताया कि आरोपी राम व सूरज के खिलाफ प्राणघातक हमले समेत अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें