फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya: कोरिया पार्क में महारानी हो की प्रतिमा का अनावरण, अयोध्या-कोरिया के रिश्तों को मिला नया आयाम

Wed, 24 Dec 2025 06:03 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

रामनगरी अयोध्या में बुधवार को महारानी हो की प्रतिमा का अनावरण किया गया। इस अवसर पर महापौर ने कहा कि महारानी हो की प्रतिमा अयोध्या और कोरिया के ऐतिहासिक रिश्तों का जीवंत प्रतीक है।  
विज्ञापन
महारानी हो की मूर्ति का भव्य अनावरण - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामनगरी अयोध्या बुधवार को एक ऐतिहासिक अवसर की साक्षी बनी। अयोध्या और कोरिया के मधुर संबंधों की कहानी बयां कर रहे कोरिया पार्क में करक वंश की महारानी हो की मूर्ति का भव्य अनावरण महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने किया। इसी के साथ अयोध्या और कोरिया के रिश्तों को नया आयाम मिला। अनावरण समारोह के साथ ही इंडो-कोरियन फेस्ट का भी शुभारंभ हुआ।

विज्ञापन


अनावरण समारोह में कोरिया के प्रतिनिधिमंडल को भी शामिल होना था लेकिन मौसम खराब होने की वजह से वह फ्लाइट कैंसिल हो गई जिससे दल को अयोध्या पहुंचना था। कोरियन धातु से बनी करीब 12 फीट की महारानी हो की प्रतिमा को स्थापित करने के लिए तीन फीट ऊंचा पैडस्टल भी बनाया गया है। इसी के साथ कोरिया पार्क आम श्रद्धालुओं के लिए भी खोल दिया गया है।

महापौर ने कहा कि महारानी हो की प्रतिमा अयोध्या और कोरिया के ऐतिहासिक रिश्तों का जीवंत प्रतीक है।  यह प्रतिमा न सिर्फ कोरिया पार्क की पहचान बनेगी, बल्कि दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक, पर्यटन और भावनात्मक संबंधों को और मजबूत करेगी। इंडो-कोरियन फेस्ट से भी अयोध्या को वैश्विक स्तर पर नई पहचान मिलेगी। इस पहल से पर्यटन को नई उड़ान मिलेगी और अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक सहयोग को भी बढ़ावा मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें