फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya:राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किए रामलला के दर्शन, आरती में हुईं शामिल, सरयू तट का भी किया भ्रमण

Wed, 01 May 2024 07:59 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

Draupadi Murmu Ayodhya visit :राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बुधवार को अयोध्याधाम पहुंचीं और सबसे पहले हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन किया। यहां उन्हें पुजारी राजू दास ने चांदी की गदा, चांदी का राम दरबार और गाय का प्रतिरूप भेंट किया।
विज्ञापन
1 of 4
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किए रामलला के दर्शन - फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किए रामलला के दर्शन किए। रामलला के दर्शन करने के बाद वह संध्या आरती में भी शामिल हुईं। उन्होंने मंदिर के अंदर काफी वक्त गुजारा। इसके पहले उन्होंने हनुमान गढ़ी के दर्शन करने के साथ सरयू तट पहुंचकर आरती भी की थी।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बुधवार को अयोध्याधाम पहुंचीं और सबसे पहले हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन किया। यहां उन्हें पुजारी राजू दास ने चांदी की गदा, चांदी का राम दरबार और गाय का प्रतिरूप भेंट किया।

हनुमानगढ़ी का दर्शन करने के बाद राष्ट्रपति सरयू घाट के आरती स्थल पर पहुंचीं। जहां उन्होंने महाआरती में भाग लिया। 

सरयू घाट पर चारों तरफ वेद मंत्रों की गूंज सुनाई दे रही है। राष्ट्रपति के साथ राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और यूपी सरकार के मंत्री सूर्य प्रताप शाही मौजूद हैं।

इसके पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अयोध्या के महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट पर पहुंचीं। जहां उनका स्वागत राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने किया। एयरपोर्ट से राष्ट्रपति अयोध्या धाम के लिए रवाना हुईं। एयरपोर्ट से लेकर अयोध्या धाम तक सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। जगह-जगह आवागमन रोका गया है। 

विज्ञापन

2 of 4
- फोटो : amar ujala
हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन करने के बाद बाहर निकलतीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू।
विज्ञापन

3 of 4
- फोटो : amar ujala
राष्ट्रपति के स्वागत के लिए सजाया गया सरयू घाट।
विज्ञापन

4 of 4
- फोटो : amar ujala
हनुमानगढ़ी में पुजारी राजू दास ने राष्ट्रपति को चांदी की गदा, चांदी का राम दरबार और गाय का प्रतिरूप भेंट किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें