फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya: ध्वजारोहण समारोह में शामिल होंगे पीएम मोदी, 25 नवंबर को आम श्रद्धालुओं को नहीं मिलेंगे दर्शन

Mon, 27 Oct 2025 08:11 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

25 नवंबर को अयोध्या में होने वाले ध्वजारोहण समारोह के कारण इस दिन आम श्रद्धालुओं को रामलला के दर्शन करने का अवसर नहीं मिलेगा। समारोह में पीएम मोदी- संघ प्रमुख मोहन भागवत सहित आठ से 10 हजार मेहमान शामिल होंगे।
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राम मंदिर में होने वाले ऐतिहासिक ध्वजारोहण समारोह की तैयारी तेज हो चुकी है। ध्वजारोहण समारोह के दिन आम श्रद्धालुओं को रामलला के दर्शन नहीं मिल पाएंगे। 25 नवंबर को आयोजित होने वाले ध्वजारोहण समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी समेत आठ से दस हजार मेहमान शामिल होंगे। ऐसे में सुरक्षा कारणों से मंदिर में आम श्रद्धालुओं के प्रवेश पर रोक रहेगी।

विज्ञापन


राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि समारोह के दिन बड़ी संख्या में मेहमान मौजूद रहेंगे। विवाह पंचमी का भी दिन है, ऐसे में राम मंदिर में अचानक भीड़ बढ़ सकती है। इसलिए हमने निर्णय लिया है कि सुबह सात बजे से ही मंदिर में आम श्रद्धालुओं का प्रवेश रोका जाएगा। समारोह सुबह 11 बजे दोपहर 01:30 बजे तक चलेगा।

ये भी पढ़ें - संदिग्ध आतंकी अदनान ने किए चौंकाने वाले खुलासे, इसलिए यूपी के धर्मस्थल विशेष निशाने पर; ऐसे हुआ ब्रेनवॉश
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सीएम योगी ने की छठ पूजा, कहा- छठ मईया के कृपा सबके ऊपर बनल रहे; दोहराया गंगा साफ करने का संकल्प


समारोह समाप्त होने के बाद स्थिति को देखते हुए मंदिर खोलने पर विचार किया जाएगा। इस दिन केवल मेहमानों को ही दर्शन कराना हमारी प्राथमिकता होगी। समारोह में आमंत्रित सभी अतिथियों को एक दिन पहले यानी 24 नवंबर को ही अयोध्या पहुंचना होगा। 25 नवंबर को सुबह 10 बजे तक मंदिर में सभी मेहमानों को प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन


श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट और जिला प्रशासन के संयुक्त निर्देशन में सुरक्षा, यातायात और आवास संबंधी तैयारियां युद्धस्तर पर जारी हैं। रामकोट क्षेत्र से लेकर हनुमानगढ़ी और परिक्रमा मार्ग तक व्यापक सुरक्षा घेरा बनाया जा रहा है। किसी भी आमंत्रित अतिथि को देर से प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। सभी मेहमानों को उनके आवास स्थल से राम मंदिर तक पहुंचाने के लिए विशेष परिवहन व्यवस्था की जाएगी। अतिथियों को जो आमंत्रण कार्ड मिलेगा वह क्यूआर कोड से लैस होगा। क्यूआर कोड स्कैन करने के बाद ही राममंदिर में प्रवेश मिलेगा।

संघ प्रमुख से मिले चंपत राय, दिया आमंत्रण
मेहमानों के ठहरने के लिए तीन हजार से अधिक कमरे आरक्षित किए गए हैं। वहीं, अतिथियों को आमंत्रण भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। मेहमानों को राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय की ओर से मैसेज भेजा जा रहा है। उन्हें कार्यक्रम के समय रूपरेखा की जानकारी दी जा रही है। आमंत्रण पत्र भी बंटना शुरू हो चुका है। विगत दिनों चंपत राय ने संघ प्रमुख मोहन भागवत से मिलकर उन्हें आमंत्रण पत्र दिया है। समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी के साथ संघ प्रमुख भी शामिल होंगे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें