फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News : डबल डेकर बस और एक्सयूवी कार में सीधी भिड़ंत, कार चालक समेत दो गंभीर

Sun, 11 Sep 2022 08:47 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या

सार

कार चालक समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को गंभीरावस्था में जिला अस्पताल भिजवाया है। जहां एक की हालत नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन
accident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूरा कलंदर थाना क्षेत्र के अयोध्या- प्रयागराज हाईवे पर लंगड़ा की चौकी चौराहे पर पौने 8 बजे डबल डेकर बस और एक्सयूवी कार में सीधी भिड़ंत हो गई। घटना में एक्सयूवी कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई हैँ। कार चालक समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को गंभीरावस्था में जिला अस्पताल भिजवाया है। जहां एक की हालत नाजुक बताई जा रही है।

विज्ञापन


 मामले में प्रभारी निरीक्षक पूरा कलंदर राजेश सिंह का कहना है सुल्तानपुर से अयोध्या शहर की ओर जा रहे एक्सयूवी कार सवार चंद्रभान वर्मा और  शुभम वर्मा निवासी तकपुरा दर्शन नगर पुलिस चौकी कोतवाली अयोध्या अपने निजी कार से शहर की ओर जा रहे थे । लंगड़ा की चौकी चौराहे पर पहुंचते ही फैजाबाद से प्रयागराज की ओर जा रही डबल डेकर बस में सीधी भिड़ंत हो गई।

घटना में चंद्रभान वर्मा और शुभम वर्मा निवासी तकपुरा दर्शन नगर कोतवाली अयोध्या गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया गया है। जहां चंद्रभान वर्मा की हालत नाजुक बनी हुई है। जबकि कार चालक शुभम वर्मा का गंभीरावस्था में इलाज चल रहा है। बस चालक डबल डेकर बस लेकर फरार हो गया है। घटना के बाबत अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। क्षतिग्रस्त कार को थाने पर लाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें