फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या भूमि विवाद : मध्यस्थता के लिए मुस्लिम पक्षकारों को श्रीश्री रविशंकर पर एतराज

Wed, 13 Mar 2019 04:32 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
श्री श्री रविशंकर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

अयोध्या मामले में मध्यस्थता कमेटी की पहली बैठक से एक दिन पहले मंगलवार को बाबरी मस्जिद एक्शन कमेटी ने मुस्लिम पक्षकारों और ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर रणनीति तय की। इस दौरान मध्यस्थता कमेटी में श्रीश्री रविशंकर को शामिल करने पर एतराज जताया गया। बाबरी मस्जिद के पक्षकार इकबाल अंसारी ने कहा, श्रीश्री कुछ दिन पहले इस मामले में विवादित बयान दे चुके हैं। इस वजह से अयोध्या के साधु-संत उन्हें पैनल में शामिल करने से नाराज हैं। हम भी साधु-संतों के साथ हैं। 

विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट ने अयोध्या प्रकरण को बातचीत के जरिए मध्यस्थता से निपटाने के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन किया है। समिति में श्रीश्री रविशंकर को भी नामित किया गया है। मध्यस्थता कमेटी को मंगलवार को अयोध्या में प्रकरण से जुड़े पक्षकारों से बातचीत कर अपना काम शुरू करना था। इस बीच मुस्लिम पक्षकारों और धर्मगुरुओं की मंगलवार को राजधानी के नदवा कॉलेज में हुई बैठक को काफी अहम माना जा रहा है।

बैठक में ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के अध्यक्ष मौलाना सैयद राबे हसनी नदवी, महासचिव मौलाना वली रहमानी, बोर्ड के सचिव एवं बाबरी मस्जिद एक्शन कमेटी के संयोजक जफरयाब जीलानी, कार्यकारिणी सदस्य मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली, दारुलकजा कमेटी के संयोजक मौलाना अतीक बस्तवी, जमीयत उलमा ए हिंद के प्रदेश अध्यक्ष मौलाना अशहद रशीदी, मुस्लिम पक्षकार इकबाल अंसारी, हाजी महबूब अली, मौलाना महफूजुर्रहमान सहित बोर्ड के अन्य पदाधिकारी शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें