फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या: भारी भीड़ को देखते हुए अस्पताल अलर्ट पर, डॉक्टरों की छुट्टियां हुईं रद्द, जारी हुई चेतावनी

Wed, 29 Jan 2025 07:33 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, अयोध्या

सार

Ayodhya Ram temple: मौनी अमावस्या पर महाकुंभ में आने वाली भीड़ बड़ी संख्या में अयोध्या भी पहुंच रही है। प्राण प्रतिष्ठा के बाद यह पहला मौका है जब इतनी संख्या में लोग अयोध्या पहुंच रहे हैं। 
विज्ञापन
अयोध्या राम मंदिर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाकुंभ की वजह से जिले में बढ़ रही श्रद्धालुओं की भीड़ को लेकर सभी अस्पतालों को अलर्ट किया गया है। सीएमओ ने जिला स्तरीय अस्पतालों में इलाज के बेहतर इंतजाम करने, वार्ड आरक्षित रखने के अलावा हर समय विशेषज्ञों की उपलब्धता के निर्देश दिए हैं। इसका असर भी अस्पतालों में मंगलवार को देखा गया है।

विज्ञापन


महाकुंभ स्नान के बाद श्रद्धालुओं का जत्था रामनगरी पहुंच रहा है। जिले के सभी होटल, लॉज, धर्मशाला, गेस्ट हाउस आदि फुल चल रहे हैं। विभिन्न ट्रेनों से काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। ऐसे में स्वास्थ्य सेवाओं की मजबूती अहम है। मेला क्षेत्र में अस्थायी अस्पतालों के अलावा उपचार केंद्र बनाए गए हैं, जो कि नाकाफी प्रतीत हो रहे हैं। सोमवार को दो श्रद्धालुओं की मौत के बाद स्वास्थ्य महकमा और अलर्ट हुआ है।

प्रशासनिक अधिकारियों के साथ हुई बैठक के बाद सीएमओ डॉ. पुष्पेंद्र कुमार ने राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज दर्शननगर, जिला अस्पताल, राजकीय श्रीराम चिकित्सालय, 100 बेड अस्पताल कुमारगंज के अलावा सभी सीएचसी-पीएचसी को भी अलर्ट किया है। जारी पत्र में उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की भीड़ को ध्यान में रखते हुए अस्पतालों में आकस्मिक सेवाएं दुरुस्त रखें। पर्याप्त चिकित्सक व पैरामेडिकल स्टाफ की इमरजेंसी ड्यूटी लगाई जाए। अपरिहार्य कारणों के अलावा किसी को भी छुट्टियां न दी जाएं।
विज्ञापन


एंबुलेंस सेवाएं क्रियाशील रहें। पर्याप्त मात्रा में सभी इकाईयों पर दवाएं व चिकित्सीय उपकरणों की उपलब्धता रहे। पैथोलॉजी सेवाएं भी क्रियाशील रहें। किसी तरह की लापरवाही बरतने वाले पर कार्रवाई भी की जाएगी। इसके अनुपालन में मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल समेत अन्य अस्पतालों में भी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद दिखीं। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सत्यजीत वर्मा ने बताया कि सभी चिकित्सक व स्टाफनर्सों के साथ बैठक करके इलाज के बेहतर इंतजाम किए गए हैं। पुरानी बिल्डिंग में 20 बेड का अलग वार्ड आरक्षित किया गया है। इसे तमाम आधुनिक संसाधनों से लैस किया गया है। ट्रामा सेंटर को भी अलर्ट किया गया है।

विज्ञापन

दो किलोमीटर लंबी लाइन लगी 

अयोध्या पहुंचे श्रद्धालु - फोटो : amar ujala
रामनगरी में मंगलवार को भी श्रद्धालुओं का रेला उमड़ा है। मंगलवार होने के चलते हनुमानगढ़ी में दो किलोमीटर लंबी लाइन लगी हुई है। कुछ इसी तरह का दृश्य राम जन्मभूमि में है। रामलला के दर्शन करने के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। वहीं सोमवार को रामलला के दरबार में 3.55 लाख भक्तों ने हाजिरी लगाई। दो दिनों के भीतर रामलला के दरबार में छह लाख से अधिक भक्त पहुंच चुके हैं। 29 जनवरी को मौनी अमावस्या का मुख्य महापर्व है। अमावस्या आज देर शाम से ही लग रही है पर उदया तिथि में यह स्नान 29 को भोर से पूरे दिन चलेगा। इसके लिए भक्तों का रेला है। इस बीच आज भोर से ही 10 लाख से ज्यादा भक्त सरयू स्नान कर नागेश्वरनाथ महादेव का अभिषेक करने के बाद हनुमानगढ़ी दर्शन के लिए पहुंचे रहे हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें