राम मंदिर में भक्तों की भीड़।
- फोटो : अमर उजाला।
अधिक से अधिक श्रद्धालु रामलला के दर्शन कर सकें इसलिए पहले ही कतार की संख्या बढ़ाकर 11 से 15 कर दी गई थी। राममंदिर ट्रस्ट के सदस्य डॉ अनिल मिश्र ने बताया कि नववर्ष के पहले दिन वीआईपी पास एक दिन पहले ही फुल हो गए थे। बताया कि सुबह 6:30 बजे खुला मंदिर रात 10 बजे तक खुला रहा। रात 9:15 बजे होने वाली शयन आरती के दौरान भी श्रद्धालुओं की मौजूदगी रही। दोपहर में रामलला को भोग अर्पित करने के लिए केवल 15 मिनट के लिए मंदिर के पट बंद किए गए थे।