फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या: केसरिया से हरा कर दिया गया जिलाधिकारी आवास का बोर्ड, जिलाधिकारी ने लगाई फटकार

Wed, 02 Mar 2022 08:04 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

अयोध्या के जिलाधिकारी के आवास के बोर्ड का रंग बदले जाने से प्रशासन में हड़कंप मच गया। मामले में अधिकारियों को फटकार लगाई गई है।
विज्ञापन
जिलाधिकारी आवास का बदला गया बोर्ड। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अयोध्या के जिलाधिकारी के आवास के बोर्ड का रंग केसरिया से हरा कर दिया गया। इसकी जानकारी के बाद प्रशासन में हलचल मच गई। इसको लेकर डीएम ने लोक निर्माण विभाग के अफसरों को फटकार भी लगाई।

विज्ञापन


बता दें कि जिलाधिकारी के मुख्य आवास की मरम्मत हो रही है। इसके चलते डीएम पिछले कई महीनों से लोक निर्माण विभाग के सरकिट हाउस के बगल वाले बंगले में रह रहे हैं। यहां जिलाधिकारी निवास का बोर्ड केसरिया रंग में लगा हुआ था। बुधवार को अचानक बोर्ड का रंग हरा हो गया। चर्चा रही कि केसरिया रंग के बोर्ड को हटाकर हरे रंग का बोर्ड लगा दिया है। इसकी खबर सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गई। इसके बाद तो प्रशासनिक गलियारे में हलचल मच गई। बोर्ड का रंग बदले जाने के निहितार्थ निकाले जाने लगे। चुनाव के समय बोर्ड बदले जाने को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं होने लगी।

जिलाधिकारी नितीश कुमार ने इसके बारे में अनभिज्ञता जाहिर करते हुए बताया कि उनका आवास पीडब्ल्यूडी विभाग के डाक बंगले में हैं। डाक बंगले के रेनोवेशन के साथ विभाग ने हरे रंग का आवासीय बोर्ड लगवाया है। कहा कि यह परिवर्तन गलत समय में किया गया है। जिसके बारे में पीडब्ल्यूडी अधिकारियों से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि पीडब्ल्यूडी की कलर नीति के तहत ही बोर्ड का रंग बदला गया है। सभी डाक बंगलों व विभागीय बोर्ड हरे रंग के किए जा रहे हैं। डीएम आवास के डाक बंगले के बोर्ड का रंग भी उसी के तहत बदला गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें