फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya Deepotsav : श्रीराम की शोभायात्रा निकलने के साथ समारोह का विधिवत हुआ शुभारंभ

Sun, 23 Oct 2022 01:07 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

शोभायात्रा में विभिन्न लोक कलाकार सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देते रहे। इसे देखने के लिए सड़क के दोनों और भारी संख्या में श्रद्धालुओं का जमावड़ा रहा।
विज्ञापन
श्रीराम की शोभायात्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छठवें दिव्य दीपोत्सव का रविवार सुबह विधिवत शुभारंभ हुआ। अयोध्या में उदया चौराहे से श्रीराम से जुड़े प्रसंगों की भव्य झांकियों की शोभायात्रा प्रारंभ हुई। शोभायात्रा में विभिन्न लोक कलाकार सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देते रहे। इसे देखने के लिए सड़क के दोनों और भारी संख्या में श्रद्धालुओं का जमावड़ा रहा।

विज्ञापन


वही राम की पैड़ी पर बिछाए गए सभी 17 लाख दीपों में सुबह से तेल व बाती डालने का कार्य शुरू किया गया। राम की पैड़ी प्रधानमंत्री व अन्य अतिथियों के स्वागत में सजकर पूरी तरह तैयार हो चुकी है। दूसरी ओर, राम नगरी अयोध्या सुरक्षा के कड़े घेरे में है। साकेत महाविद्यालय से लेकर नया घाट तक सड़क के दोनों ओर बैरिकेडिंग की गई है। मुख्य मार्ग पर वाहनों का प्रवेश पूरी तरह से निषेध है, चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा कर्मी तैनात हैं। सभी प्रवेश मार्गों पर सुरक्षाकर्मी सघन तलाशी व आईडी चेक करने के बाद ही लोगों को अंदर प्रवेश करने दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें