फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस साल 5.51 लाख दीपक जल रहे हैं अगले वर्ष ये संख्या 7.51 लाख होगीः सीएम योगी

Fri, 13 Nov 2020 06:29 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

खास बातें

दीपावली के शुभ अवसर पर अयोध्या इस बार नया इतिहास लिखने जा रही है। घाटों से लेकर नदियों तक, आसमान से लेकर धरती तक, पेड़-पौधे, दीवार, घर, दुकान-मकान सबकुछ राममय हो गया है। दीपावली का यह अलौकिक दृश्य देखते ही बन रहा है। इस पूरे कार्यक्रम की निगरानी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं कर रहे हैं। यहां पढ़िए अयोध्या के ऐतिहासिक दीपोत्सव से संबंधित सभी लाइव अपडेट-
विज्ञापन
अयोध्या में मनाए जा रहे दीपोत्सव में पहुंचे सीएम योगी - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

लाइव अपडेट

06:28 PM, 13-Nov-2020

योगी ने राम की पैड़ी में दीप जलाए
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में दीपोत्सव के रूप में राम की पैड़ी में दीप जलाए। आज सरयू नदी के तट पर 5.51 लाख मिट्टी के दीपक जलाए गए।

06:27 PM, 13-Nov-2020

योगी ने की राम की पैड़ी में आरती
अयोध्या दीपोत्सव को संबोधित करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राम की पैड़ी में आरती की। 

05:55 PM, 13-Nov-2020

पर्यटकों को भारत की प्राचीन परंपरा के साथ जोड़ने का काम करेंगे
योगी ने कहा कि हम श्रद्धालुओं की श्रद्धा का भी सम्मान करेंगे और पर्यटकों को भारत की प्राचीन परंपरा के साथ जोड़ने का काम करेंगे।

विज्ञापन
05:52 PM, 13-Nov-2020

अधिकारी यह प्रस्ताव सुनकर ही भौचक्के रह जाते थे कि सरकार अयोध्या जाएगी
सीएम योगी ने अयोध्या के विकास में जल शक्ति विभाग और लोक निर्माण विभाग समेत सभी संबंधित विभागों के योगदान की सराहना की। साथ ही कहा कि संत महंत नृत्य गोपाल दास अस्वस्थता के कारण यहां नहीं आए हैं। लेकिन उनके उत्तराधिकारी कमल नयन दास जी यहां आए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार लगातार दीपोत्सव के अवसर पर अयोध्या आ रही है। जब हम सरकार में आए थे तो यह प्रस्ताव सुनकर ही अधिकारी भौचक्के रह जाते थे कि सरकार अयोध्या जाएगी।

05:47 PM, 13-Nov-2020

अयोध्या के राम भक्तों ने बहुत अन्याय सहा है लेकिन अब ऐसा नहीं होगा
सीएम योगी ने कहा कि अयोध्या के राम भक्तों ने बहुत अन्याय सहा है लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। देश-दुनिया आज अयोध्या से जुड़ने के लिए उत्सुक है। यहां हम निराश्रित महिलाओं और बच्चों के लिए सदन के निर्माण का काम भी आगे बढ़ाएंगे। भगवान राम से जुड़े हर स्थल को विश्व स्तरीय पहचान दिलाएंगे। 

विज्ञापन
05:45 PM, 13-Nov-2020

अयोध्या को हम वैदिक सिटी के रूप में विकसित करेंगे
सीएम योगी ने कहा कि शीघ्र ही राजश्री दशरथ मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास का लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। यहां विश्वस्तरीय इलाज की सुविधाएं होंगी। अयोध्या को हम वैदिक सिटी के रूप में विकसित करेंगे।

05:44 PM, 13-Nov-2020

पहले जब मैं अयोध्या में आता था तो एक ही बात होती थी कि विकास नहीं राम मंदिर चाहिए
योगी ने कहा कि हम भाग्यशाली हैं, जो प्रभु राम के मंदिर निर्माण के साक्षी बन रहे हैं। पहले जब मैं अयोध्या में आता था तो एक ही बात होती थी कि विकास नहीं राम मंदिर चाहिए। आपने धैर्य का परिचय दिया और उसका परिणाम है कि आज राम मंदिर का निर्माण हो रहा है।

05:42 PM, 13-Nov-2020

प्रत्येक गरीब को घर, शौचालय कनेक्शन और पांच लाख रुपये तक मुफ्त इलाज की व्यवस्था की
सीएम योगी ने कहा कि हम सिर्फ मंदिर का ही निर्माण नहीं कर रहे हैं, रामराज्य की परिकल्पना के अनुसार विकास कार्य भी कर रहे हैं। प्रत्येक गरीब को घर, शौचालय कनेक्शन और पांच लाख रुपये तक मुफ्त इलाज की व्यवस्था की है। 80 करोड़ लोगों को खाद्यान्न दे रहे हैं। कार्डधारक कहीं से भी खाद्यान्न ले सकता है। यह सुविधा भी दे दी गई है।

05:34 PM, 13-Nov-2020

पहले सरकारें पंच कोसी, 84 कोसी परिक्रमाओं को रोकती थीं, आज शामिल होती हैं
सीएम योगी ने कहा कि आज राम वनगमन मार्ग, रामायण सर्किट सहित तमाम योजनाओं की परिकल्पनाएं साकार हो रही हैं। कृष्णा सर्किट और अन्य योजनाओं के माध्यम से पवित्र धामों को पर्यटन जोड़ा जा रहा है। पहले सरकारें पंच कोसी, 84 कोसी परिक्रमाओं को रोकती थीं। आज की सरकार इस यात्रा में शामिल होने वाले लोगों की सुविधा के लिए काम कर रही है।

05:30 PM, 13-Nov-2020

इस साल 5.51 लाख दीपक जल रहे हैं अगले वर्ष ये संख्या 7.51 लाख होगी
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमने न केवल राम की पैड़ी को अविरल और निर्मल बना दिया है बल्कि उसका विस्तार भी किया है, इस साल 5.51 लाख दीपक जल रहे हैं अगले वर्ष ये संख्या 7.51 लाख पहुंचने वाली है।

05:29 PM, 13-Nov-2020

इस साल 5.51 लाख दीपक जल रहे हैं अगले वर्ष ये संख्या 7.51 लाख होगी
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमने न केवल राम की पैड़ी को अविरल और निर्मल बना दिया है बल्कि उसका विस्तार भी किया है, इस साल 5.51 लाख दीपक जल रहे हैं अगले वर्ष ये संख्या 7.51 लाख पहुंचने वाली है।

05:27 PM, 13-Nov-2020

कोरोना का खतरा नहीं होता तो ये कार्यक्रम और विशाल होता: सीएम योगी
सीएम योगी ने कहा कि राम के काम में किसी के साथ अन्याय नहीं है। सबके लिए न्याय है। कोरोना का खतरा नहीं होता तो ये कार्यक्रम और विशाल होता। सीएम ने कहा कि पूरी रामायण सर्किट की परिकल्पना को साकार करके जहां-जहां प्रभु के चरण धरे गए, हम वैश्विक पटल पर उसे पर्यटन केन्द्र के रूप में विकसित कर रहे हैं। हम श्रद्धालुओं की श्रद्धा का भी सम्मान करेंगे और पर्यटकों को भारत की प्राचीन परंपरा के साथ जोड़ने का काम करेंगे।

05:20 PM, 13-Nov-2020

भगवान श्री राम के भव्य मंदिर के निर्माण का कार्य पीएम मोदी के कारण सफल हुआ
योगी ने कहा कि कई पीढ़ियों से सभी के मन में एक ही तमन्ना थी कि हम भगवान श्री राम के भव्य मंदिर के निर्माण कार्य को अपनी आंखों से देख लेते तो हमारा जन्म और जीवन धन्य हो जाता। वह कार्य प्रधानमंत्री मोदी जी के कारण सफल हुआ है।  

05:19 PM, 13-Nov-2020

पीएम मोदी की प्रेरणा से पांच सदी बाद प्रभु श्री राम के भव्य मंदिर के निर्माण का मार्ग प्रशस्त हुआसीएम योगी ने कहा कि प्रदेशवासियों और सभी श्रद्धालु भक्तों की तरफ से मैं प्रधानमंत्री मोदी जी का अभिनंदन करता हूं कि उनकी प्रेरणा से, उनके मार्गदर्शन से, उनकी रणनीति से पांच सदी का संकल्प पूरा होते हुए देश और दुनिया देख रही है।

05:16 PM, 13-Nov-2020

पूरा देश पीएम मोदी के नेतृत्व में कोरोना से मजबूती से लड़ रहा है
सीएम योगी ने कहा कि ये साल हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है। दुनिया के साथ भारत भी कोरोना से लड़ाई लड़ रहा है। पीएम मोदी के नेतृत्व में पूरा देश कोरोना से मजबूती से लड़ रहा है।  

05:13 PM, 13-Nov-2020

सीएम योगी दीपोत्सव कार्यक्रम में मौजूद लोगों को कर रहे संबोधित
सीएम योगी दीपोत्सव कार्यक्रम में मौजूद लोगों को संबोधित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि 2020 का ये उत्सव ऐसे समय आया है, जब पूरी दुनिया कोरोना से जंग लड़ रही है।

05:06 PM, 13-Nov-2020

रामलला से की लोक कल्याण की कामना
मुख्यमंत्री योगी ने श्री राम जन्मभूमि मन्दिर में विराजमान रामलला के दर्शन कर पंच दिवसीय महापर्व 'दीपावली' के अवसर पर रामलला से प्रदेशवासियों के कल्याण के लिए प्रार्थना की।

04:56 PM, 13-Nov-2020

वर्चुअल दीपोत्सव वेब पोर्टल का हुआ शुभारंभ
अयोध्या में दीपोत्सव कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल बटन दबाकर वर्चुअल दीपोत्सव वेब पोर्टल का शुभारंभ किया। 

04:50 PM, 13-Nov-2020

इस गौरवशाली पल के साक्षी बनने के लिए साधु-संत एकत्रित हुए
दीपोत्सव को दिव्य बनाने के लिए कृतसंकल्पित उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा अयोध्या स्थित रामकथा पार्क में श्रीराम और माता सीता के प्रतीक स्वरूपों के राज्याभिषेक के लिए मंच तैयार किया गया है। इस गौरवशाली पल के साक्षी बनने के लिए साधु-संत एकत्रित हुए हैं।

04:47 PM, 13-Nov-2020

दीपोत्सव कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी ने श्रीराम जन्मभूमि परिसर में श्रीरामलला विराजमान के समक्ष पहला दिया जला कर दीपोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

04:44 PM, 13-Nov-2020

योगी आदित्यनाथ ने रामलला के सामने दीपक जलाए
राम जन्मभूमि परिसर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने रामलला के सामने दीपक जलाए। मुख्यमंत्री के बाद राम जन्मभूमि परिसर में यूनिवर्सिटी और कॉलेज के छात्र-छात्राएं दीपक जला रहे हैं।

04:34 PM, 13-Nov-2020

सीएम योगी ने की पूजा-अर्चना
दीपोत्सव कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की पूजा-अर्चना। 
 

04:22 PM, 13-Nov-2020

रामलीला के कलाकारों का तिलक लगाकर स्वागत

सीएम योगी ने रामलीला के कलाकारों का तिलक लगाकर स्वागत किया
योगी आदित्यनाथ राम दरवार में ही मौजूद। रामलीला के कलाकारों का तिलक लगाकर कर रहे हैं स्वागत।

04:19 PM, 13-Nov-2020
सीएम योगी रामलला की पूजा करते हुए - फोटो : एएनआई

सीएम योगी ने राम और सीता किया स्वागत 

सीएम योगी ने राम और सीता का स्वागत किया
सीएम योगी ने राम और सीता का स्वागत किया, हेलीकॉप्टर से की गई पुष्प वर्षा। 
   

04:12 PM, 13-Nov-2020

5.51 लाख दीप जलाकर नया रिकॉर्ड बनेगा

दीपोत्सव में जहां 5.51 लाख दीप जलाकर नया रिकॉर्ड बनेगा तो वहीं विभिन्न सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रम भी शोभा बढ़ाएंगे। 

04:10 PM, 13-Nov-2020

600 वॉलिंटियर्स किए गए हैं तैनात

600 वॉलिंटियर्स व्यवस्था को संभाले हुए हैं। एक-एक दीये को गिनने की व्यवस्था की गई है।

04:09 PM, 13-Nov-2020

जयश्रीराम की गूंज हर ओर

भगवान राम और सीता मंच पर विराजमान है और सीएम योगी आदित्यनाथ भी वहां पर पहुंच चुके हैं। जयश्रीराम की गूंज हर ओर है। 

04:04 PM, 13-Nov-2020

आरती के बाद दीपोत्सव का शुभारंभ

राज्यपाल व मुख्यमंत्री सरयू घाट पर आरती में शामिल होंगे। आरती के बाद दीपोत्सव का शुभारंभ होगा। 

04:02 PM, 13-Nov-2020

भगवान श्रीराम और माता सीता का होगा स्वागत

मुख्यमंत्री रामकथा पार्क पहुंचेंगे और भगवान श्रीराम और माता सीता का स्वागत करेंगे। इसके बाद राज्याभिषेक किया जाएगा।
 

03:09 PM, 13-Nov-2020

इस साल 5.51 लाख दीपक जल रहे हैं अगले वर्ष ये संख्या 7.51 लाख होगीः सीएम योगी

सीएम योगी ने राम जन्मभूमि परिसर में की रामलला की पूजा
सीएम योगी आदित्यनाथ दीपोत्सव के आयोजन के अवसर पर अयोध्या पहुंचे हैं। यहां उन्होंने रामजन्मभूमि परिसर में रामलला की पूजा-आरती की। दीप जलाकर दीपोत्सव का शुभारंभ किया।
 

शोभायात्रा में कलाकारों ने दी प्रस्तुति
अयोध्या के दिव्य दीपोत्सव को भव्य बनाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने पूरी ताकत झोंक दी है। साकेत कॉलेज से मुख्य कार्यक्रम स्थल राम कथा पार्क तक करीब तीन किलोमीटर निकलने वाली शोभायात्रा की सुंदरता देखते ही बन रही है।
 

कुछ इस तरह सजाए गए हैं घाट
इस बार घाट की सजावट बेहद अनूठे और खूबसूरत अंदाज में की गई है। दीपों को साधारण तरीके से कतार बद्ध करने के बजाय उन्हें अलग-अलग चित्रों के डिजाइन में सजाया गया है। हर चित्र में रामायण के दृश्य झलक रहे हैं।
 
 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें