रामलला की आरती करते सीएम योगी।
- फोटो : अमर उजाला।
राज सदन में मुख्यमंत्री ने बिमलेंद्र मोहन को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ उनके पुत्र और प्रख्यात साहित्यकार और कवि यतींद्र मोहन मिश्र से मुलाकात कर उनको दुख की इस घड़ी में ढांढस बंधाया। साथ ही बिमलेंद्र मोहन के अनुज और साकेत महाविद्यालय की प्रबंध समिति के संरक्षक शैलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र समेत परिवार के अन्य सदस्यों से मुलाकात की। इस दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतज़ाम किए गए थे। मुख्यमंत्री योगी के दौरे को देखते हुए अयोध्या एयरपोर्ट से लेकर अयोध्या धाम तक सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट रहीं। श्रद्धांजलि सभा के बाद मुख्यमंत्री योगी अयोध्या एयरपोर्ट पहुंचे और वहां से स्टेट प्लेन से गोरखपुर रवाना हो गए। इस मौके पर उनके साथ प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी, अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्त, आईजी प्रवीण कुमार, कमिश्नर राजेश कुमार, डीएम निखिल टीकाराम, मुख्य विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह, एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर, अयोध्या विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अश्वनी पांडेय समेत शासन, जिला प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।
संबंधित वीडियो-